फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaspal Bhatti remembered on eighth death anniversary

तेरे वो रिश्तेदार कहां गए.. जिन्होंने तेरी शादी करवाकर मेरी जिंदगी खराब कर दी

Mon, 26 Oct 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jaspal Bhatti remembered on eighth death anniversary
चंडीगढ़। हास्य कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी के निधन को आठ साल पूरे हो गए हैं। बेशक वह इस दुनिया से तो चले गए, लेकिन आज भी वह लोगों की दिलों और दिमाग में बसे हुए हैं। रविवार को उनकी पत्नी सविता भट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उन्हें याद किया। उन्होंने पोस्ट खत्म करते समय कहा- बस अब बहुत हो गई मिस डायरेक्शन आ जाओ वापस.. मेरे ते मेरे बचेयां नूं साढ़िया खुशियां वापस करो।
विज्ञापन

रविवार को उनकी पुण्यतिथि पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें देश के मशहूर हास्य कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सविता भट्टी ने उनके साथ बिताए लम्हों को साझा करते हुए कहा कि वो कई बार मजाक करते थे- ‘तेरे वो रिश्तेदार कहां गए जिन्होंने तेरी शादी मेरे साथ करवाकर जिंदगी खराब कर दी’। यह कहते हुए उनकी आंखें भर आईं।
विज्ञापन

सविता ने कहा कि वो उनके साथ बिताए लम्हों को हर समय याद करती हैं। घर में भी हमारी नोक-झोंक भी कॉमेडी का रूप ले लेती थी। इस कार्यक्रम में कंवल सचदेवा, कॉमेडियन अमित टंडन, मनप्रीत सिंह, गुरलीन पन्नू, सन्नी चहल से साथ अन्य लोगों ने भाग लिया। कई कॉमेडी नाटकों में जसपाल भट्टी के साथ सविता भट्टी ने भी काम किया। उनके कॉमेडी शो में हमेशा से एक संदेश छिपा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed