फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jasdeep Singh Gill is new head of Dera Radha Swami

डेरा ब्यास के नए मुखी का एलान: बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को बनाया उत्तराधिकारी

Mon, 02 Sep 2024 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 02:29 PM IST
सार

अमृतसर में स्थित डेरा ब्यास की गद्दी अब जसदीप सिंह गिल संभालेंगे। गिल को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। 45 साल के गिल दिल्ली आईआईटी से पढ़े हैं। 

विज्ञापन
Jasdeep Singh Gill is new head of Dera Radha Swami
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के उत्तराधिकारी बने जसदीप गिल। - फोटो : फाइल

विस्तार

डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सोमवार को अपने उत्तराधिकारी का एलान कर दिया है। बाबा ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जसदीप सिंह गिल पुत्र सुखदेव सिंह का नाम घोषित किया है। 
विज्ञापन


जसदीप सिंह आज से ही डेरा के मुखी का पद संभाल लेंगे और मिशन का सारा कार्यभार देखेंगे। जसदीप गिल को संगत को गुरु का नाम देने के भी अधिकार दिए गए हैं। इस संबंध में संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की ओर से एक पत्र भी अपने सभी मुख्य सेवकों को जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन

हृदय रोग और कैंसर से पीड़ित हैं बाबा गुरिंदर 

पिछले कुछ समय से बाबा गुरिंदर सिंह बीमार चल रहे हैं। वह ह्दय रोग और कैंसर से पीड़ित हैं। इसी के चलते उनको डेरा प्रबंधों को देखने में मुश्किल आ रही थी। इसी के चलते उन्होंने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जानें नए डेरा मुखी के बारे में 

डेरा ब्यास के नए मुखी जसदीप सिंह गिल 45 साल के हैं। उन्होंने बायोकेमिकल इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी में स्नातक और मास्टर डिग्री हासिल की है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी जसदीप सिंह दवा कंपनी सिप्ला में काम कर चुके हैं।

साै देशों में हैं डेरा ब्यास के केंद्र

डेरा ब्यास एक बड़ा धार्मिक स्थान है। जिसके सौ के करीब देशों में सेंटर और श्रद्धालु हैं। भारत में अलग अलग शहरों में हजारों की संख्या में डेरे और आश्रम है। डेरा ब्यास का राजनीति पर भी काफी प्रभाव है। पंजाब और देश की राजनीति के साथ साथ अन्य राज्यों की राजनीति को भी डेरा प्रभावित करता है। इसी के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अलग अलग नेता समय समय पर डेरा से आर्शीवाद लेने के लिए आते रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed