फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jannayak Janata Party released first list of state executive

जननायक जनता पार्टी ने जारी की प्रदेश कार्यकारिणी की पहली सूची, पढ़ें किसे मिली जगह

Fri, 21 Dec 2018 09:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Dec 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Jannayak Janata Party released first list of state executive
Dushyant chautala - फोटो : अमर उजाला

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी की कोर कमेटी ने विचार-विमर्श के बाद पार्टी कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया के प्रथम चरण में जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विभिन्न सेलों के प्रदेशाध्यक्षों की सूची जारी की है। पूर्व विधायक निशान सिंह को जननायक जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। निशान सिंह फतेहाबाद जिले की टोहाना सीट से विधायक रह चुके हैं। 

विज्ञापन


 कई सालों तक इनेलो के जिला प्रधान भी रहे। इसके अलावा उन्होंने इनेलो के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रही शीला भ्याण को जेजेपी की महिला विंग का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। शीला भ्याण बरवाला विधानसभा से प्रत्याशी रह चुकी हैं और इनेलो के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष भी रही हैं। उनकी देखरेख में प्रदेश में हरी चुनरी की चौपाल के कई सफल कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता अशोक शेरवाल जेजेपी के एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष होंगे। अशोक शेरवाल इससे पहले इनेलो के राष्ट्रीय सचिव व एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त अशोक शेरवाल इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भर रहे चुके हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक से रविंद्र सांगवान को जेजेपी ने युवाओं की कमान सौंपते हुए उन्हें पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले रविंद्र सांगवान इनेलो के युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष रहे थे। रविंद्र सांगवान ने लंबे समय तक युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया है। इंडिया नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन (इनसो)अब जेजेपी की छात्र इकाई के रूप में काम करेगी और पार्टी की कोर कमेटी ने इसके प्रदेशाध्यक्ष पद का कार्यभार फिर से प्रदीप देसवाल को सौंपा गया है।

 प्रदीप देसवाल एमडीयू में पीएचडी के रिसर्च स्कॉलर हैं। प्रदेश की छात्र राजनीति में प्रदीप देसवाल लंबे समय से जुड़े हैं और प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव करवाने के लिए इनसो द्वारा चलाए गए आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इसके साथ ही रणधीर सिंह को जेजेपी के प्रदेश कार्यालय का सचिव बनाया गया है। रणधीर सिंह एलएलबी के अलावा पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

मायाराम रोड होंगे जननायक सेवा दल के प्रदेश प्रभारी
जननायक सेवा दल के पदाधिकारियों की एक बैठक नई दिल्ली में हुई जिसमें दल की कार्यप्रणाली, और भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। आज की बैठक में सर्वसम्मति से कुरूक्षेत्र के मायाराम रोड को जननायक सेवा दल के प्रदेश प्रभारी बनाया गया। मायाराम रोड इससे पहले इनेलो के कुरूक्षेत्र जिले के प्रधान पद भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed