फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jananayak Janata Party appointed five district heads In Haryana

जननायक जनता पार्टी का चुनावी प्लान, इनेलो के 5 पूर्व जिलाध्यक्षों को सौंपी इन जिलों की कमान

Mon, 31 Dec 2018 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Jananayak Janata Party appointed five district heads In Haryana
Dushyant chautala - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी ने संगठन खड़ा करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने पांच जिलों में प्रधानों की नियुक्ति की है। प्रदेश संगठन सचिव पद को भी भर दिया गया है। नई दिल्ली में पार्टी कोर कमेटी की बैठक में रविवार को पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इनेलो के पांच पूर्व जिलाध्यक्षों को जजपा ने अहम पद सौंपे हैं। हिसार में इनेलो दो बार जिला प्रधान रहे राजेंद्र लितानी को पार्टी का प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है। 

विज्ञापन


राजेंद्र लितानी ने ताऊ देवीलाल के साथ भी संगठन में काम किया है। विधायक नैना सिंह चौटाला के हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों के सफल आयोजन में लितानी की अहम भूमिका रही है। पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया सोनीपत जिले के पार्टी प्रधान होंगे। उन्होंने कई वर्षों तक इनेलो के सोनीपत जिले के प्रधान की जिम्मेवारी निभाई है। दहिया ने 2014 में इनेलो की टिकट पर सोनीपत लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। 
विज्ञापन


पंचकूला ग्रामीण का जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा को बनाया गया है। पार्षद रहे भाग सिंह दमदमा इससे पहले इनेलो संगठन से जुड़े रहे हैं। ओपी सिहाग को पंचकूला शहरी का अध्यक्ष बनाया है। ओपी सिहाग पंचकूला नगर निगम में वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं। रणदीप सिंह कौल जेजेपी के कैथल के जिला प्रधान होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पिता मक्खन सिंह चौधरी देवीलाल के साथी रहे और 1987 में लोकदल से विधायक भी बने थे। रणदीप कौल युवा इनेलो के प्रदेश महासचिव रहे हैं। तुहीराम भारद्वाज को पलवल जिले का शहरी प्रधान बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह सोरोत को कोर कमेटी ने पलवल जिले के ग्रामीण प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी है। सुरेश काला को पानीपत जिले का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। जेजेपी की युवा इकाई में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। 

सुमित युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी बनाए 
सुमित राणा को जननायक जनता पार्टी की युवा इकाई का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। करनाल निवासी सरदार अमनदीप चावला प्रदेश संगठन सचिव होंगे। 12 जिलों के युवा अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए हैं।

इनमें सिरसा जिले की जिम्मेदारी अजब सिंह, फतेहाबाद की जिम्मेदारी अजय सिंधु, जींद में काला नंबरदार, विक्रम हरतान यमुनानगर, सोनू सरपंच पंचकूला, अमरिंदर अंबाला और हरदीप सरपंच पानीपत जिले के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उपेंद्र कादयान झज्जर, भीम सिंह करनाल, हितेश देसवाल नूंह, रवि दहिया सोनीपत और विजय भुरथला रेवाड़ी जिले के युवा जजपा अध्यक्ष होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed