{"_id":"69372dbda0055647e20fd69b","slug":"jan-samadhan-app-became-the-overall-champion-in-hackathon-chandigarh-news-c-16-pkl1049-891995-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हैकथान में जन समाधान एप बना ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हैकथान में जन समाधान एप बना ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 के अंतर्गत सीएसआईओ में आयोजित एसएंडटी हैकथॉन के परिणाम सोमवार देर शाम घोषित कर दिए गए। इसमें तकनीक और नवाचार से भरपूर प्रोजेक्ट्स ने बाजी मारी। पहला स्थान जन समाधान ‘स्मार्ट सिविक रिपोर्टिंग एंड गवर्नेंस एप’ को मिला। टीम में रिदम जैन, रुद्रा मारिया और रुंशी चौला शामिल रहे। उन्होंने नागरिक सेवाओं को डिजिटल रूप देने का समाधान प्रस्तुत किया।
दूसरा स्थान सीएचआईबीओ-एन इंटेलिजेंट कंपेनियन फॉर सीनियर सिटीजंस को मिला। आदित्य जैन का यह प्रोजेक्ट वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए स्मार्ट टेक सपोर्ट उपलब्ध कराने पर आधारित था। तीसरा स्थान एलारा इलेक्ट्रिकल लाइन एनोमली रिस्पांस एंड ऑटोमेशन को मिला। इसे अंकित प्रजापति ने विकसित किया है। विजेताओं को नगद इनाम मिला और इन्हें व्यापक स्तर पर काम करने का मौका मिलेगा।
विजेता आज पंचकूला में इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में प्रोजेक्ट करेंगे डिस्प्ले
इन विजेताओं के प्रोजेक्ट को पंचकूला में आयोजित इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में मंगलवार को डिस्प्ले किया जाएगा। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट्स को कंसोलेशन अवॉर्ड्स मिले। कार्यक्रम ने एक बार फिर युवाओं की तकनीकी क्षमता और भविष्य के समाधान निर्माण की दिशा में उनकी रचनात्मक सोच को मंच दिया।