फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jan aushadhi center will open now until 10 o'clock at night

रात दस बजे तक खुलेगा जन औषधि केंद्र

Thu, 11 Feb 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 11 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Jan aushadhi center will open now until 10 o'clock at night

मोहाली में सेहत सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। लोगों को नशे के सेवन से होने वाले कुप्रभाव के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में सेहत विभाग के अधिकारियों से मीटिंग में डीसी डीएस मांगट ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सेक्टर-66 में बनाए गए नशा मुक्ति केंद्र का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि फेज-6 सिविल अस्पताल में रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से चलाया जा रहा जन औषधि स्टोर अब रात 10 बजे तक खुलेगा। जन औषधि केंद्र पर जैनरिक व जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा कैंसर व हैपेटाइटस की दवाएं भी सस्ते रेटों पर मिल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वह डॉक्टरों से कहें कि अधिक से अधिक जैनरिक दवाएं ही मरीजों को लिखें। इस मौके पर एडीएसी पूनमदीप कौर, सहायह कमिश्नर जनरल अवनीत कौर, सिविल सर्जन डॉ. नीलम भारद्वाज, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. नवतेज पाल सिंह, जिला रेड क्रॉस  सोसायटी के राजपाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed