फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jammu kashmir resident suspicious man arrested in pathankot

पूंछ से काबू जासूसों से मिला मोबाइल और नक्शा

Thu, 04 Feb 2016 09:57 AM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir resident suspicious man arrested in pathankot

पठानकोट के मामून कैंट से काबू किए गए पूंछ निवासी जासूस के खिलाफ मामलाद दर्ज करके उसे 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। इरशाद के खिलाफ थाना मामून में जासूसी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को उसे कोट में पेश किया।

विज्ञापन


कोर्ट ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी से पुलिस ने मोबाइल व एक नक्शा भी बरामद किया है। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से आरोपी मजदूर के रिहायशी इलाके से जीजा-साले को भी गिरफ्तार किए जाने खबर मिली है, जिनसे जेएंडके पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मामून कैंट में केबल बिछाने के प्रोजेक्ट में मजदूरी का काम कर रहे इरशाद अहमद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी हरिमरहोट तहसील सुरनकोट जिला पुंछ, जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान में बैठे लोगों से संपर्क साधने व सैन्य ठिकानों की जासूसी करने के शक में बीते सोमवार को पुलिस व आईबी ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उससे एक मोबाइल व नक्शा भी बरामद किया था। इसके बाद इरशाद के जम्मू कश्मीर स्थित निवास पर भी छापामारी की गई थी। इरशाद बारहवीं पास बताया जा रहा है।

मोबाइल साइबर क्राइम ब्रांच में, नक्‍शे की बात गोपनीय

jammu kashmir resident suspicious man arrested in pathankot

पठानकोट के एसपी डी जसपाल सिंह ने बताया इरशाद से बरामद मोबाइल जांच के लिए साइबर क्राइम ब्रांच में भेज दिया गया है। नक्शे के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा यह गोपनीय मामला है। आरोपी इरशाद को पुलिस थाना मामून प्रभारी राजिंद्र मन्हास की देखरेख में कोर्ट लेकर पहुंची।

थाना प्रभारी ने बताया इरशाद के खिलाफ इंडियन आफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में उससे पाकिस्तान भेजी गई जानकारियां जुटाई जाएंगी। वहीं सूत्रों ने बताया कि आरोपी इरशाद के ही रिहायशी इलाके के जीजा-साले को जेएंडके पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इनके बैंक खातों में आतंकवाद के मुख्य ठिकाने माने जाने वाले देशों से पैसा आने का संदेह है। आरोपियों की पहचान सजाद हुसैन खान पुत्र खादिम हुसैन और उसके साले मोहम्मद अकरम पुत्र गुलाम हुसैन के रूप में हुई है। दोनों को ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर जम्मू में रखा गया है, जहां जेएंडके पुलिस अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे है।

जीजा सजाद चंडीगढ़ में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है और छुट्टियों में वह अपने मूल निवास पुंछ में आता है। पुलिस की छापेमारी के दौरान सजाद घर पर छुट्टियां बिताने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed