फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jammu first place in Chandigarh region In CBSE 10th and 12th results

CBSE: 10वीं और 12वीं के परिणाम में जम्मू पहले, चंडीगढ़ अंतिम पायदान पर, दूसरे स्थान पर पंजाब

Sat, 23 Jul 2022 01:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Jul 2022 01:26 AM IST
सार

12वीं के परिणाम में चंडीगढ़ और पंचकूला क्षेत्रों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 95.98 और 94.08 फीसदी रहा, जबकि राष्ट्रीय औसत 92.17 फीसदी है।

विज्ञापन
Jammu first place in Chandigarh region In CBSE 10th and 12th results
चंडीगढ़ में खुशी मनातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई के दसवीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम में चंडीगढ़ रीजन में जम्मू कश्मीर पहले स्थान पर, जबकि चंडीगढ़ अंतिम पायदान पर रहा। दसवीं का ओवरऑल परीक्षा परिणाम 95.83 फीसदी रहा। इसमें पहले स्थान पर जम्मू कश्मीर (99.05), दूसरे स्थान पर पंजाब (97.59), तीसरे स्थान पर लद्दाख (91.59) और 82.42 प्रतिशत के साथ चंडीगढ़ अंतिम पायदान पर रहा। 

विज्ञापन


वहीं 12वीं के परिणाम में भी जम्मू कश्मीर (97.81) पहले, दूसरे स्थान पर लद्दाख (96.76 ), तीसरे स्थान पर पंजाब (96.53) और चौथे स्थान पर चंडीगढ़ (92.87) रहा। दोनों परीक्षा परिणामों में बेटियां आगे रहीं। दसवीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.54 रहा। वहीं 94.48 प्रतिशत लड़के पास हुए। 
विज्ञापन


12वीं के परिणाम में भी बेटियों का दबदबा कायम रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.95 और लड़कों का 95.13 फीसदी रहा। पंचकूला रीजन में 10वीं के परिणाम में 96.33 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। इस बार भी जोन में लड़कियां आगे रहीं। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 95.28 फीसदी रहा। पंचकूला रीजन में हरियाणा और हिमाचल आते हैं। हरियाणा का परिणाम 96.26 और हिमाचल का 96.24 फीसदी रहा। 12वीं के परिणाम में हरियाणा का रिजल्ट 93.79 फीसदी और हिमाचल कर रिजल्ट 92 फीसदी रहा 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई 12वीं: चंडीगढ़ सातवें और पंचकूला आठवें स्थान पर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के परिणाम में त्रिवेंद्रम रीजन 98.83 उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त कर पहले स्थान पर है। बेंगलूरू 98.16 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। चंडीगढ़ और पंचकूला ने 95.98 और 94.08 फीसदी अंकों के साथ सातवां और आठवां स्थान हासिल किया है। चेन्नई, दिल्ली पूर्व और दिल्ली पश्चिम शीर्ष पांच क्षेत्रों में शामिल है। 


प्रयागराज का पास प्रतिशत सबसे कम 83.71 प्रतिशत है। इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71 प्रतिशत रहा। कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल विशेष मूल्यांकन योजना के आधार पर परिणाम घोषित किया गया था। सीबीएसई के मुताबिक, 2020 में पास प्रतिशत 88.78 प्रतिशत था, जबकि 2019 में यह 83.40 प्रतिशत था। 

...लेकिन पास प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा
12वीं के परिणाम में चंडीगढ़ और पंचकूला क्षेत्रों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 95.98 और 94.08 फीसदी रहा, जबकि राष्ट्रीय औसत 92.17 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed