{"_id":"65cb19be61e2034f85052e4b","slug":"jalandhar-police-arrested-man-who-demanded-extortion-of-two-crores-calling-himself-gangster-landa-harike-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: आतंकी लंडा के नाम पर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, यूके से युवक ने किया कॉल, जालंधर में पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: आतंकी लंडा के नाम पर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, यूके से युवक ने किया कॉल, जालंधर में पिता गिरफ्तार
Tue, 13 Feb 2024 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:57 PM IST
सार
आरोपियों ने कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी देने के लिए धमकाया था। पीड़ित को पहली कॉल चार फरवरी को की गई थी। इसके बाद लगातार दो दिन फिर से फोन किया गया। पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह लंडा हरिके के नाम पर फिरौती मांगने वाले बाप बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का बेटा यूके में बैठा है, जिसने फिरौती के लिए कॉल कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसे लेकर शहर के उद्योगपति बलकार सिंह की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने एक केस दर्ज किया था।
आरोपी की पहचान मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी माहिलपुर, होशियारपुर के रूप मे हुई है। वहीं, केस में मक्खन सिंह के यूके रह रहे बेटे अमनजोत सिंह को भी नामजद किया गया है। पुलिस का दावा है कि अमनजोत सिंह ने लंडा बनकर कारोबारी को फोन कर दो करोड़ की रंगदारी देने के लिए कहा था।
एडीसीपी अदित्या ने बताया कि उद्योगपति बलकार सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें 4 फरवरी को जबरन वसूली के लिए एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने अपनी पहचान खतरनाक गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरिके के रूप में बताई थी। लखबीर के नाम पर आरोपियों ने 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। कथित आतंकी लंडा ने कारोबारी को पैसा न देने पर भारी नुकसान भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
अदित्या ने बताया कि आरोपी ने उद्योगपति को 5 और 6 फरवरी को फिर से कॉल किया था। उद्योगपति ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को कॉल के पीछे अमनजोत सिंह पुत्र मक्खन सिंह और मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी माहिलपुर (होशियारपुर) की भूमिका का पता चला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में मामला दर्ज कर लिया।