फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar News: Police solved Chintu murder case

फिल्लौर के चर्चित चिंटू मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 19 साल के हत्यारोपी को दबोचा

Thu, 16 Jan 2020 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jalandhar News: Police solved Chintu murder case
सांकेतिक तस्वीर।

जालंधर देहात पुलिस ने फिल्लौर में 31 अक्तूबर को चर्चित चिंटू हत्याकांड का खुलासा कर 19 साल के आरोपी को काबू कर लिया है। पंजाब पुलिस का दावा है कि चिंटू की हत्या नशा तस्करी में पैसों के लेन-देन को लेकर की गई थी। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के थाना ममदोट क्षेत्र के कंवलजीत सिंह उर्फ कमल के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से 7.62 एमएम की एक पिस्टल, चार कारतूस, मैगजीन समेत लूटी गई ऑल्टो कार बरामद की है। 

विज्ञापन


एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल ने प्रेस वार्ता में बताया कि जांच में सामने आया कि चिंटू अमृतसर जेल में नशा तस्करी के केस में बंद था। उस दौरान नशा तस्करी के ही केस में वहां बंद ब्यास निवासी नवप्रीत सिंह उर्फ नवी के साथ उसका नशा तस्करी कर कमाए गए पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। नवप्रीत सिंह नवी किसी तरह भी चिंटू को सबक सिखाना चाहता था। इसके लिए उसने फिरोजपुर के कंवलजीत सिंह कमल से बात की।
विज्ञापन


कंवलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने नवप्रीत के कहने पर पहले लांबड़ा में कार और फिर एक बाइक लूटी। इसके बाद वह अपने अन्य दो साथियों हरप्रीत सिंह उर्फ टीडी और सतवंत सिंह के साथ मिलकर 31 अक्तूबर की शाम को बाइक से फिल्लौर पहुंचा। वहां कार में जा रहे हरप्रीत उर्फ चिंटू पर दो रिवाल्वरों से 13 गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना करतारपुर के क्षेत्र अड्डा दयालपुर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सफेद रंग की आल्टो कार को रोका गया। कार चला रहे कंवलजीत सिंह से पूछताछ कर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कंवलजीत सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने चिंटू हत्याकांड की बात कुबूल कर ली।

सोनीपत में हो चुका है एक हत्यारे का मर्डर
एसएसपी नवजोत के मुताबिक एक सप्ताह पहले चिंटू की हत्या में शामिल हरप्रीत का मर्डर सोनीपत में कर दिया गया था। गांव बड़ी के पास शाहपुर रोड पर हत्या के बाद फेंका गया शव शाहकोट के गांव लसूड़ी के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ टीटी का था। पुलिस ने बुधवार देर शाम थाने पहुंचे उसके परिजनों को शव सौंप दिया। 

वहीं शव से कुछ दूर कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में एक अन्य व्यक्ति पड़ा था। उसके कराहने की आवाज सुनकर वह उसके पास गए थे। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। घायल के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान कपूरथला के गांव दाउदपुर निवासी सतवंत के रूप में हुई थी। एक दिन पहले ही सतवंत को पीजीआई से छुट्टी मिली थी। पुलिस अब सतवंत को गिरफ्तार करेगी जोकि हरियाणा पुलिस की कस्टडी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed