फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar Munish Murder 3 arrest in the case

जालंधर मुनीष कत्लकांड: शराब माफिया पत्नी और बेटे समेत काबू

Fri, 14 Oct 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 14 Oct 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar Munish Murder 3 arrest in the case
Police PC - फोटो : अमर उजाला
जालंधर के बस्ती शेख से सटे जनक नगर में बेरहमी से युवक मुनीष की हत्या करने वाले शराब माफिया उजागर सिंह, उसकी पत्नी निर्मल कौर और बेटे दविंदर गोरा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने गोइंदवाल साहिब से गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में पुलिस कई आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसके लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी उजागर सिंह और उसका बेटा दविंदर सिंह उर्फ गौरा इलाके में अवैध शराब का कारोबार करते हैं। उजागर सिंह और उसकी पत्नी निम्मों, बेटे दविंदर गोरा ने अपने साथियों के साथ मुनीष की इसलिए हत्या कर दी थी क्योंकि वह अवैध शराब का कारोबार बंद करवाने की धमकी दे रहा था। कमिश्नर शुक्ला ने बताया कि उजागर सिंह के साथ उसका साला पवन, बस्ती गुजा का रहने वाला विनोद पहाड़ी और मनी नामक युवक भी था, जिसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


मृतक मुनीष के पिता राजकुमार के बयान पर आरोपियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया था। मुनीष की हत्या के बाद उजागर और उसका परिवार गोइंदवाल साहिब गुरुद्वारा साहिब में चले गए थे। पुलिस की एक टीम के नेतृत्व में छापामारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed