फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Jodo Yatra Live Updates Rahul Gandhi Yatra in Punjab, Congress MP Santokh Chowdhary Death News in Hindi

MP Santokh Chaudhary Passed Away: राहुल के साथ चलते-चलते गिरे सांसद, अटैक से मौत, देखें वीडियो

Sat, 14 Jan 2023 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 03:18 PM IST
सार

संतोख चौधरी पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं। वे दोआबा के बड़े दलित नेता थे। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Live Updates Rahul Gandhi Yatra in Punjab, Congress MP Santokh Chowdhary Death News in Hindi
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोष चौधरी का निधन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलते हुए शनिवार को जालंधर से लोकसभा सांसद चौधरी संतोख सिंह को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पहले कि उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया जाता, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दिया गया। रविवार को यात्रा चौधरी संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी लेकिन वह भी साधारण रुप में। किसी तरह का नाच गाना या रंगारंग कार्याक्रम नहीं होगा। सांसद संतोख का रविवार 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी लाडोवाल से सुबह सात बजे भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले। सतलुज दरिया पार करते ही चौधरी संतोख सिंह का लोकसभा हलका शुरू हो जाता है और यही से उनके बेटे विधायक बिक्रमजीत चौधरी का फिल्लौर विधानसभा हलका भी। पिछले पांच दिन से सांसद चौधरी संतोख सिंह व उनका बेटा बिक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी परिवार की तरफ से एक बड़ी स्टेज फिल्लौर बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के नीचे लगाई गई थी। जहां पर खड़े होकर चौधरी संतोख सिंह खुद जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो की नारेबाजी कर रहे थे। वहां से वह दो किलोमीटर के करीब राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा में चले और गांव भट्टियां से एक किलोमीटर पहले कुष्ट आश्रम के बाद सुबह करीब 8.30 उन्हें अटैक आ गया। गांव भट्टियां में भी चौधरी परिवार की तरफ से एक स्वागती स्टेज लगाई गई थी लेकिन यात्रा वहां तक नहीं पहुंच पाई।
 

Bharat Jodo Yatra Live Updates Rahul Gandhi Yatra in Punjab, Congress MP Santokh Chowdhary Death News in Hindi

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि सुबह चौधरी संतोख सिंह पूरी तरह से ठीक थे। खुद वह स्टेज पर नारे लगा रहे थे। स्टेज पर हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई तमाम धर्म के लोगों के लिए मंच तैयार किया गया था। बकौल राजा वडिंग उन्होंने चौधरी संतोख सिंह का हाथ पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा। वह राहुल जी के साथ चले। इसी यात्रा में तमिलनाडु से सांसद ज्योति भी चल रही थीं। चौधरी संतोख सिंह ने कहा ... ज्योति हाऊ आर यू... और कहते-कहते गिर गए।

अचानक गिरने से यात्रा में शोर मच गया। राहुल गांधी ने पीछे मुड़कर देखा और चौधरी के पास गए। यात्रा में चल रही एंबुलेंस में तत्काल चौधरी संतोख सिंह को ले जाया गया और उनके साथ बिक्रमजीत सिंह चौधरी बैठ गए। उनको फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जालंधर उनके घर में लाया गया। 12 बजकर 2 मिनट पर राहुल गांधी यहां पहुंचे और 40 मिनट पारिवारिक सदस्यों के साथ संवेदना प्रकट की।







 

Bharat Jodo Yatra Live Updates Rahul Gandhi Yatra in Punjab, Congress MP Santokh Chowdhary Death News in Hindi
मौत से कुछ समय पहले संतोख चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
फगवाड़ा के विर्क अस्पताल के डॉक्टर जसजीत सिंह विर्क ने बताया कि चौधरी संतोख सिंह को हमारे पास लाया गया था। वह कोलेप्स्ड स्टेज में थे। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी थी। रास्ते में भी उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की गई। यहां लाने पर भी हमने कोशिश की लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। अभी कोई पुख्ता कारण नहीं कहा जा सकता लेकिन यह सडन कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed