फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar MP Santokh Chaudhary Last Rites Live Update News in Hindi

MP Santokh Chaudhary: पंचतत्व में विलीन हुए सांसद संतोख चौधरी, राहुल गांधी ने पैर छूकर दी श्रद्धांजलि

Sun, 15 Jan 2023 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 04:25 PM IST
सार

शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेते हुए दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया था।   

विज्ञापन
Jalandhar MP Santokh Chaudhary Last Rites Live Update News in Hindi
संतोख चौधरी को श्रद्धांजलि देते राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

जालंधर से लोकसभा सांसद चौधरी संतोख सिंह का रविवार को उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चौधरी संतोख सिंह के पैर छूकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले जालंधर शहर के फुटबॉल चौक से उनकी अंतिम यात्रा रवाना हुई जो काला संघिया रोड पर पड़ते पैतृक गांव धालीवाल कादियां पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनकी शव यात्रा में शरीक हुए। पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद मोहम्मद सद्दीक, सांसद गुरजीत औजला, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के चेयरमैन विजय सांपला समेत कई राजनीतिक पार्टियों के नेता अंतिम यात्रा में शरीक हुए।
विज्ञापन


सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार को 76 साल की उम्र में फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलते हुए हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। वह राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे थे। जहां वह लड़खड़ाकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद राहुल गांधी ने यात्रा को अंतिम संस्कार होने तक के लिए स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, राज्यसभा सांसद बलवीर सिंह सींचेवाल भी सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने सांसद के परिवार से हमदर्दी व्यक्त की। सांसद चौधरी को मुखाग्नि उनके बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने दी। धालीवाल कादियां में ही चौधरी संतोख सिंह के पिता पूर्व मंत्री मास्टर गुरबंता सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। इसी स्थान पर चौधरी संतोख सिंह के बड़े भाई चौधरी जगजीत सिंह पंचतत्व में विलीन हुए थे। उनकी यादगार भी बनी हुई हैं, जहां हर साल उनको श्रद्धांजलि की जाती है। चौधरी संतोख सिंह की यादगार भी उनके पैतृक गांव में बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed