{"_id":"63c378227923c45bfc04be27","slug":"jalandhar-mp-santokh-chaudhary-last-rites-live-update-news-in-hindi-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Santokh Chaudhary: पंचतत्व में विलीन हुए सांसद संतोख चौधरी, राहुल गांधी ने पैर छूकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Santokh Chaudhary: पंचतत्व में विलीन हुए सांसद संतोख चौधरी, राहुल गांधी ने पैर छूकर दी श्रद्धांजलि
Sun, 15 Jan 2023 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 04:25 PM IST
सार
शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेते हुए दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया था।
विज्ञापन
संतोख चौधरी को श्रद्धांजलि देते राहुल गांधी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर से लोकसभा सांसद चौधरी संतोख सिंह का रविवार को उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चौधरी संतोख सिंह के पैर छूकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले जालंधर शहर के फुटबॉल चौक से उनकी अंतिम यात्रा रवाना हुई जो काला संघिया रोड पर पड़ते पैतृक गांव धालीवाल कादियां पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनकी शव यात्रा में शरीक हुए। पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद मोहम्मद सद्दीक, सांसद गुरजीत औजला, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के चेयरमैन विजय सांपला समेत कई राजनीतिक पार्टियों के नेता अंतिम यात्रा में शरीक हुए।
सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार को 76 साल की उम्र में फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलते हुए हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। वह राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे थे। जहां वह लड़खड़ाकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद राहुल गांधी ने यात्रा को अंतिम संस्कार होने तक के लिए स्थगित कर दिया था।
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, राज्यसभा सांसद बलवीर सिंह सींचेवाल भी सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने सांसद के परिवार से हमदर्दी व्यक्त की। सांसद चौधरी को मुखाग्नि उनके बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने दी। धालीवाल कादियां में ही चौधरी संतोख सिंह के पिता पूर्व मंत्री मास्टर गुरबंता सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। इसी स्थान पर चौधरी संतोख सिंह के बड़े भाई चौधरी जगजीत सिंह पंचतत्व में विलीन हुए थे। उनकी यादगार भी बनी हुई हैं, जहां हर साल उनको श्रद्धांजलि की जाती है। चौधरी संतोख सिंह की यादगार भी उनके पैतृक गांव में बनाई जाएगी।