फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jalandhar lady died due to depression due to no medicine on old note of 500 rupee

पुराने नोट पर दवा न मिली तो डिप्रेशन में पहुंची महिला, दम तोड़ गई

Wed, 16 Nov 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 16 Nov 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
jalandhar lady died due to depression due to no medicine on old note of 500 rupee
जालंधर में नोट बैन के बाद डिप्र्रेशन में आई महिला की मौत
नोटबंदी की घोषणा के साइड इफेक्ट भी मिलने शुरू हो गई है। इसी डिप्रेशन में महिला की मौत हो गई। घटना, जालंधर जिले में लम्बा पिंड के न्यू हरदयाल नगर में हुई।
विज्ञापन


शर्मनाक बात तो यह देखने को मिली कि जैसे ही उसका बेटा कैमिस्ट शाप में 500 का नोट लेकर दवा लेने पहुंचा तो कैमिस्ट ने नोट लेने से मना कर दिया। हताश बेटा वापिस घर पहुंचा, मां की तबीयत खराब होती रही।
विज्ञापन


अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने भी 500 व 1000 का नोट लेने से मना कर दिया। नतीजा ये हुआ कि महिला की मौत हो गई। मृतका महिला की पहचान उर्मिला देवी (55) पत्नी रामप्रसाद शाह मूल निवासी बिहार हाल न्यू हरदयाल नगर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे राजा ने बताया कि उनकी मां ने काफी समय लगाकर करीब 15 हजार जोड़ रखा था। राजा के मुताबिक जैसे ही 500 व 1000 का नोट बंद होने की खबर सुनकर उसकी मां डिप्रैशन में चली गई।

jalandhar lady died due to depression due to no medicine on old note of 500 rupee
नोटबंदी का असर
राजा ने बताया कि अस्पताल के डाक्टर का कहना था कि कुछ जल्दी मां को लाते तो शायद वह बच जाती। मां के शव को उक्त अस्पताल की एम्बूलैंस से घर लाए तो एम्बूलैस वाले ने भी 800 रुपये छुट्टे मांगे, लेकिन उनके पास छुट्टे न होने पर वह 1000 का नोट ले गया।
 
श्मशानघाट वालों ने किया नोट लेने इंकार
विलाप कर रहे राजा ने बताया कि मां का संस्कार करने हेतु वह पास ही के एक श्मशानघाट पहुंचे तो वहां भी उन्हें कहा गया कि 500 व 1000 का नोट नही लिया जाएगा। काफी मिन्नते करने के बाद उनसे 500 व 1000 के नोट लिए गए।

राजा व उनके साथ के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोस रहे थे और कह रहे थे कि ब्लैक मनी को कंट्रोल करने के चक्कर में सरकार ने गरीबों को ही रोंद दिया है। सरकार को इस बारे कुछ सोचना चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed