फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar, friendship, student, fight, drink, wine, restaurant

छात्रा से फ्रेंडशिप करने के लिए छात्रों में सिर फुटव्वल

Sat, 09 Aug 2014 11:01 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 09 Aug 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar, friendship, student, fight, drink, wine, restaurant

जवाहर नगर स्थित एक जाने माने रेस्तरां में आयोजित स्कूली छात्रों की पार्टी में छात्र एक लड़की से फ्रेंडशिप को लेकर आपस में भिड़ गए। उन्होंने रेस्तरां में मारपीट की जिससे छात्रों के कपड़े तक फट गए।

विज्ञापन


आरोप है कि पार्टी के दौरान उन्हें शराब परोसी गई थी। नशे में उन्होंने लड़ाई कर डाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन छात्राओं और एक छात्र को हिरासत में ले लिया। सभी विद्यार्थी शहर के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ते हैं। पार्टी में करीब 40 स्टूडेंट मौजूद थे। उन्होंने अपनी पॉके ट से पैसे खर्च कर रेस्तरां में पार्टी रखी थी।
विज्ञापन


शनिवार को एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्रों ने एक रेस्तरां में पार्टी रखी थी। उसमें अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं के करीब 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आरोप है कि पार्टी के दौरान उन्हें शराब सर्व की गई। इस दौरान नशे में धुत कुछ छात्र एक लड़की से दोस्ती करने की बात को लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ा इतना बढ़ गया कि रेस्तरां मैनेजर को बाउंसर को बुलाकर कुछ लड़कों और लड़कियों को रेस्तरां से बाहर निकालना पड़ा। रेस्तरां से बाहर आने के बाद भी कुछ लड़के आपस में उलझ रहे थे तो लड़कियां भी आपस में भिड़ गईं।

जवाहर नगर की मार्किट में लड़कों और लड़कियों को लड़ता देख कुछ दुकानदारों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झगड़े के दौरान कई लड़कियों के कपड़े तक फट गए थे।

मौके पर आई पुलिस ने झगड़ा कर रहीं तीन लड़कियों और एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया। बाकी विद्यार्थी पुलिस को देखकर भाग निकले।

थाना नंबर 6 के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि तीनों लड़कियों के माता-पिता को बुलवाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। लड़के का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा। पुलिस को शक है कि लड़के ने शराब पी हुई थी।मेडिकल रिपोर्ट में साबित हो जाता है कि लड़के ने शराब पी है तो रेस्तरां के खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि छह जुलाई को भी इस रेस्तरां के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया था। वहीं रेस्तरां के मैनेजर आदित्य का कहना है कि छात्रों को रेस्तरां में शराब नहीं पिलाई गई थी। उन्होंने शराब रेस्तरां के बाहर पी थी।इसमें रेस्तरां का कोई कसूर नहीं है। हमने छात्रों को अंदर नहीं आने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed