फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar Commissionerate Police arrest operatives of Prema Lahoria Vicky Gounder Gang

Punjab: लाहौरिया-गौंडर गैंग के चार शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, दो सुपारी किलिंग टली, छह पिस्टल बरामद

Sat, 30 Mar 2024 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 04:36 PM IST
सार

गुरुवार देर रात कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने आबादपुरा में रेड की थी। इस दौरान चिंटू को रेड की भनक लग गई थी। जिसके बाद चिंटू ने पुलिस पर फायरिंग की थी। दोनों तरफ से करीब 12 गोलियां चलाई गई थीं। सारी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद चार आरोपियों को पकड़ लिया गया था। 

विज्ञापन
Jalandhar Commissionerate Police arrest operatives of Prema Lahoria Vicky Gounder Gang
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के घनी आबादी वाले एरिया आबादपुरा में पुलिस पर गोलियां चलाने वाले विक्की गौंडर-प्रेमा लहौरिया गैंग के 4 गुर्गों को सीआईए स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ये जालंधर में एंटी गैंग के गुर्गे सप्प और मन्नी की हत्या करने के लिए आए थे। उसी के लिए आरोपी झारखंड और यूपी से हथियार लेकर आए थे। कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपियों से करीब 6 अवैध पिस्टल, 26 कारतूस और 6 मैगजीन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्की गोंडर और प्रेमा लहौरिया गैंग से जुड़े हुए थे। चिंटू और नीरज पर जालंधर, मोहाली, पटियाला और होशियारपुर में छह गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एंटी गैंग के साथ चिंटू का पार्किंग ठेके को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी से दो सुपारी किलिंग टल गई। गिरफ्तार गैंगस्टरों की पहचान नवीन सैमी उर्फ चिंटू निवासी हरगोविंद नगर जालंधर, नीरज कपूर उर्फ झांझी निवासी गांधी कैंप जालंधर, विनोद जोशी निवासी सराभा नगर और किशन बाली उर्फ गंजा निवासी आबारपुरा के रूप में हुई है। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


कई हत्याओं में शामिल हैं गैंगस्टर चिंटू 
जानकारी के अनुसार गैंगस्टर चिंटू के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दर्जनों मामले दर्ज हैं। चिंटू शहर में पिछले एक माह में कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। वहीं, चिंटू हत्या के केस में जमानत पर जेल से बाहर आया था। बीते दिन उक्त आरोपी ने थाना डिवीजन नंबर-3 के एरिया से बदमाश तोता को किडनैप कर लिया था। जिसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट हुई थी। वहीं उक्त आरोपियों ने गांधी कैंप में रॉकी नाम के युवक पर फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed