फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar, attack, bricks, fire, fight, kids, case

बच्चों की लड़ाई में चली ईंटें, हवाई फायरिंग

Thu, 27 Nov 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 27 Nov 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar, attack, bricks, fire, fight, kids, case
बुधवार रात को चहार बाग में विवाद के बाद तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग करने वाले चीनू, उसकी पत्नी शैली पर डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इलाके के लोगों ने वीरवार को प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसएचओ सुमित सूद मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन


चहारबाग में रहने वाले बलविंदर सिंह की बेटी को चीनू के बेटों ने स्कूल में धक्का दिया था। बलविंदर सिंह की पत्नी शिकायत लेकर उनके घर गई तो चीनू और उसके परिजनों ने अभद्र व्यवहार किया। बाद में वे बलविंदर के घर पहुंच और हमला कर दिया।
विज्ञापन


बलविंदर सिंह अपने साथियों को लेकर चीनू के घर की तरफ गए तो उन्होंने छत से ईंटें बरसाईं और हवा में फायर भी किए। आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर डीसीपी नवीन सिंगला भी मौैके पर पहुंचे लेकिन चीनू और उसके परिजन भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय लोगों ने बाजार बंद करके प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर वीरवार को शैली भी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और आरोप लगाया कि उनके घर पर लोगों ने हमला किया था। उन्होंने हवाई फायर आत्मरक्षा के लिए किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed