{"_id":"68c056ebc8d63389b708d5d4","slug":"jailed-mp-amritpal-did-not-vote-in-the-vice-presidential-election-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-814553-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जेल में बंद सांसद अमृतपाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में नहीं किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जेल में बंद सांसद अमृतपाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में नहीं किया मतदान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार किया है। खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने भी चुनाव में मतदान नहीं किया है।
इसके अलावा फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने भी चुनाव से दूरी बनाई। सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि सांसद अमृतपाल और सरबजीत ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान न करने का फैसला लिया। अमृतपाल फिलहाल डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अमृतपाल को मतदान की अनुमति देने का आदेश दिया था। इसे लेकर जेल से ही उन्हें मतदान की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए थे। आयोग ने कहा था कि अमृतपाल सिंह द्वारा भरा गया डाक मतपत्र वाला सीलबंद लिफाफा डिब्रूगढ़ से हवाई मार्ग से भेजा जाए।