{"_id":"4c00e2b43027975770fc2d21df03f550","slug":"jail-hospital-prisoner-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अस्पताल में कैदी ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल अस्पताल में कैदी ने फंदा लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 12 Aug 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में बीस साल की सजा भुगत रहे होशियारपुर के गांव काकरा निवासी सुरजीत सिंह (56) ने मंगलवार सुबह जेल के अंदर बने अस्पताल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुरजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और जेल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। घटना का पता उस समय चला जब उसके साथ अस्पताल में दाखिल अन्य कैदी जागे। शव लटकता देख उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही जेल अधिकारी और थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची।
जेल सुपरिंटेंडेंट एसपी खन्ना ने कहा कि सुरजीत सिंह के खिलाफ 2009 में थाना दसूआ में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। उसी वर्ष उसे अदालत से बीस साल कैद की सजा सुना दी गई। वह पिछले कुछ दिनों से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। जिसका इलाज सिविल अस्पताल की डॉक्टर से चल रहा था।
विज्ञापन
एसपी खन्ना ने कहा कि सुरजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से दिमागी परेशान होने के कारण जेल के अंदर बने अस्पताल में ही दाखिल था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसने अपने पास रखे परने से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब उसके साथ अस्पताल में दाखिल अन्य कैदी जागे तो शव लटकता देखा। जेल अधिकारियों ने परिजनों को सूचित किया।
थाना डिवीजन सात की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग करवाई गई।