{"_id":"ff8af3c230f73d07ed0ea7b860b4e55c","slug":"jagrav-ludhiana-dowry-murder-burn-oil-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर शव को तेल डाल लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या कर शव को तेल डाल लगाई आग
अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Thu, 18 Sep 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
जगरांव में दहेज लोभी ससुरालवालों की ओर से शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने हत्या करने के बाद विवाहिता के शव पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुरिंदर कुमार व थाना सिटी जगरांव के एसएचओ विक्रमजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौैके पर पहुंचे। मृतका की पहचान शिल्पा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में शिल्पा के पति और ससुराल वालों पर मामला दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला रानी वाला खुह के रहने वाले परमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शिल्पा की शादी मोहल्ला माई जीना निवासी महिंदर सिंह के बेटे सुरजीत सिंह के साथ जुलाई 2013 में हुई थी।
विज्ञापन
परमजीत के अनुसार शिल्पा के ससुराल वाले अक्सर उसे दहेज कम लाने के लिए ताने देते थे। दामाद की मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने उसे किश्तों पर मोटरसाइकिल भी लेकर दी, लेकिन उसके बावजूद उसे परेशान किया जाता रहा। कुछ समय पहले ससुराल वालों की तरफ से ज्यादा परेशान करने से शिल्पा अपने मायके आ गई थी।
करीब तीन सप्ताह पहले ही मृतका का पति सुरजीत उसे अपने साथ वापस ले गया था। परमजीत ने आरोप लगाया कि बीती बुधवार रात उसकी बेटी की पहले हत्या कर दी गई। उसके बाद सबूत मिटाने के लिए मिट्टी का तेल डाल उसे आग लगा दी।
पुलिस जांच करने के लिए पहुंची तो पुलिस अधिकारियों ने मृतका की सास से बात की। मृतका की सास ने पुलिस से कहा कि जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे तो शिल्पा ने खुद को आग लगा ली। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर ही सब लोग जागे हैं।
उसने कहा कि जब वे उसे बचाने के लिए आई तो उसके दोनों पैर भी जल गए थे। इस घटना को लेकर शिल्पा के मायके परिवार के सदस्य जगरांव सिविल अस्पताल में इकट्ठा हो गए और उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार न किया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में डीएसपी सुरिंदर कुमार ने कहा कि मृतका के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।