फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   jagmeet brar, punjab assembly election, punjab govt, punjab politics, punjab

एक्शन मोड में आए जगमीत बराड़, नई रणनीति का ऐलान जल्द

Sat, 04 Jun 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
jagmeet brar, punjab assembly election, punjab govt, punjab politics, punjab
मोहाली के चप्पड़चिड़ी में जगमीत बराड़ की रैली - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद जगमीत बराड़ एक्शन मोड में आ गए हैं। जल्द ही वे अपनी नई रणनीति का ऐलान करेंगे। उन्होंने परिवारवाद के खिलाफ जंग को निचले स्तर तक पहुंचाने की तैयारी की है। जिसके लिए उन्होंने पांच जुलाई को जालंधर के देश भगत यादगार हॉल में जिला व ब्लॉक स्तरीय वॉलंटियर्स की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


जगमीत ने पिछले दिनों चप्पड़च़िड़ी में रैली कर अपनी ताकत दिखाई थी। अब वह पंजाबियत के महाकुंभ में पास किए गए प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाएंगे। जालंधर में होने वाली बैठक में चप्पड़चिड़ी से अब तक का काम रिव्यू किया जाएगा। साथ ही अगले एक्शन का एलान किया जाएगा। किसान आत्महत्याओं और मुआवजे की नीति स्पष्ट न होने केखिलाफ संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही पार्टी ढांचे की तरफ बढ़ते हुए जगमीत जिला और ब्लॉक स्तर पर कॉर्डिनेटर नियुक्त करेंगे। ताकि संघर्ष को भी निचले स्तर तक ले जाया जा सके। जगमीत ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। बादल परिवार की शह पर युवा नशों की चपेट में आ गए हैं। उन्हें बचाने को अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चप्पड़चिड़ी में सफल रैली कर दिखाई थी ताकत
कांग्रेस से निष्कासन के बाद जगमीत बराड़ के तेवर पहले भाजपा के पक्ष में दिखाई दिए। उसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी की तारीफें शुरू कर दीं। पर इसके बाद उन्होंने चप्पड़चिड़ी में अपनी ताकत दिखाई थी। चप्पड़चिड़ी में पंजाबियत का महाकुंभ आयोजित कर उन्होंने अपने दम पर सम्मानजनक भीड़ जुटाई थी। हालांकि अभी तक उन्होंने किसी पार्टी में जाने या अलग सियासी पार्टी बनाने का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed