बालटाल में फंसे दो हजार अमरनाथ यात्री, पुलिस का सुरक्षा देने से इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर, जेएंडके पुलिस और सीआरपी के जवानों ने बालटाल में फंसे करीब दो हजार श्रद्धालुओं को शनिवार रात को श्रीनगर तक छोड़ने के लिए सुरक्षा देने से इंकार कर दिया है। जेएंडके पुलिस का कहना है कि इतने कम श्रद्धालुओं के लिए पुलिस फोर्स या मिलिट्री सुरक्षा नहीं लगाई जा सकती।
कर्फ्यू जैसे बने हुए हैं हालात
बालटाल में शिविर लगाकर बैठे ओम शिव शक्ति सेवा मंडल दिल्ली चीका के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंगला, लैब टेक्नीशियन जगसीर सिंह, सुरिंदर झबेलवाली और संजय कुमार ने बताया कि बालटाल में इस समय पंजाब समेत अन्य राज्यों के करीब दो हजार श्रद्धालु लौटने के इंतजार में हैं।
कम श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा देने से इंकार
शुक्रवार रात जहां बालटाल में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल दिया गया था, वहीं इन यात्रियों के जाने के बाद रात को आए यह श्रद्धालु बालटाल में ही घरों को लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इसका कारण है कि जेएंडके पुलिस की ओर से इतने कम श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा देने से इंकार किया गया है।
डॉ. सिंगला के अनुसार शनिवार रात को काफी बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए रात के समय यात्रा करना मुश्किल है। मगर शिव भक्तों को तनाव के माहौल में मजबूरन रात के समय यात्रा करनी पड़ रही है।