फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police ITMS cameras at 65 new junctions Auto challan for every mistake

हाईटेक होगी चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस: 65 नए जंक्शनों पर लगेंगे ITMS कैमरे... अब हर गलती पर कटेगा ऑटो चालान

Fri, 01 Aug 2025 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 01 Aug 2025 01:49 AM IST
सार

शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 2130 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें 697 कैमरे इंजीनियरिंग विभाग के हैं जबकि 1433 कैमरे चंडीगढ़ पुलिस के हैं। ये शहर के ट्रैफिक लाइट पॉइंट और चौक पर लगे हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Police ITMS cameras at 65 new junctions Auto challan for every mistake
सेंट्रा मॉल लाइट प्वाइंट पर जेब्रा क्रॉसिंग पार करने का चालान करता हुआ एआई कैमरा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ में 65 नए ट्रैफिक जंक्शनों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत अत्याधुनिक तकनीक के कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे दिन हो या रात ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने पर हर छोटी सी छोटी चूक को रिकॉर्ड कर चालान करने में माहिर होंगे।
विज्ञापन


एसएसपी (ट्रैफिक) सुमेर प्रताप सिंह ने इसका प्रस्ताव तैयार कर चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को भेजा है। अभी शहर में 40 जंक्शनों पर ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित 1015 कैमरे काम कर रहे हैं। 65 नए जंक्शनों पर कैमरे लगने से एआई आधारित कैमरों की संख्या ढाई गुना बढ़ जाएगी। इसके बाद शहर का हर कोना स्मार्ट कैमरों की निगरानी में आ जाएगा। अत्याधुनिक कैमरे लगाने का मकसद ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 2130 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें 697 कैमरे इंजीनियरिंग विभाग के हैं जबकि 1433 कैमरे चंडीगढ़ पुलिस के हैं। ये शहर के ट्रैफिक लाइट पॉइंट और चौक पर लगे हैं। इंजीनियरिंग विभाग के सीसीटीवी कैमरे स्कूल, पार्क, पार्किंग, अस्पताल, आईसीसीसी बिल्डिंग, शहर के प्रवेश और निकास सहित अन्य जगहों पर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

159 आरएलवीडी कैमरे करते हैं ऑटोमेटिक चालान

शहर में 40 जंक्शनों पर 159 रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) कैमरे काम कर रहे हैं। ये हर उस वाहन को पकड़ लेते हैं जो रेड लाइट पार करता है या फिर जेब्रा क्रॉसिंग करता है। आरएलवीडी कैमरे ऑटोमेटिक चालान काटकर सेक्टर-17 पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (पीसीसीसी) भेज देते हैं। इसके बाद पीसीसीसी में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी वेरिफाई कर वाहन मालिक को चालान भेजता है। अगर किसी ने एंबुलेंस या इमरजेंसी वाहन को रास्ता देने के लिए नियम तोड़ा है तो उसे चालान नहीं काटा जाता।

इस साल 15 जुलाई तक 5 लाख 13 हजार 488 चालान

ट्रैफिक पुलिस ने इस साल 15 जुलाई 2025 तक 5 लाख 13 हजार 488 चालान काटे। 30 जून तक 3 लाख 97 हजार 700 चालान किए गए थे। इसमें लाल बत्ती जंप करने के 2 लाख 44 हजार और जेब्रा क्रॉसिंग के 65 हजार 22 चालान शामिल हैं। वहीं, 44 हजार 904 चालान ओवरस्पीड के काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अगर कोई रॉंग साइड वाहन चला रहा है और वह कैमरे में कैद हो गया तो उसे भी ऑनलाइन चालान जारी किया जाता है।

पिछले 5 साल में चंडीगढ़ में काटे गए चालान

एआई आधारित कैमरे लगने के बाद चालान की संख्या में 11 गुना की वृद्धि देखी गई। वर्ष 2020 से 2024 तक चंडीगढ़ में 91 विभिन्न प्रकार के ट्रैफिक उल्लंघनों के लिए कुल 29.66 लाख ट्रैफिक चालान जारी किए गए और 221.36 करोड़ रुपये की रकम का जुर्माना लगाया गया।

वर्ष - चालान

2020 - 1,81,558
2021 - 2,42,937
2022 - 6,03,118
2023 - 9,93,558
2024 - 9,95,797


शहर में अभी 40 जंक्शनों पर आईटीएमएस के तहत कैमरे लगे हैं। शहर के बाकी सभी जंक्शनों पर आईटीएमएस के तहत एआई आधारित कैमरे लगाने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।-सुमेर प्रताप सिंह, एसएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed