फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ITF: Manas reached the main draw

आईटीएफ : मेन ड्रा में पहुंचे मानस

Tue, 11 Jan 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
ITF: Manas reached the main draw
चंडीगढ़। शीर्ष वरीयता प्राप्त मानस धामने ने आरएस कुमार को 2-0 के अंतर से हराकर आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर (ग्रेड-2) चैंपियनशिप के मेन ड्रा में प्रवेश कर लिया है। सीएलटीए मैदान-10 में खेले जा रहे मैच में मानस धामने ने आरएस कुमार को पहले सेट में 4-1 तथा दूसरे सेट में 5-3 से मात दी।
विज्ञापन

सेकंड क्वालीफाइंग राउंड के अन्य मुकाबलों में चौथे वरीयता प्राप्त भूषण ने ऋषिवर्धन को सीधे सेटों में 4-1, 4-2 से हराया। टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में दीप मुनीम और कृष त्यागी ने भी फाइनल क्वालीफाइंग राउंड में प्रवेश किया। लड़कियों के कैटेगरी के क्वालीफाइंग राउंड में चरमी गोपीनाथ और कोटिसथा मोदक ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के फाइनल क्वालीफाइंग राउंड में प्रवेश किया। चरमी गोपीनाथ ने चौथी वरीयता प्राप्त हनाह नागपाल को 4-1 , 4-2 से हराया। वहीं अन्य मुकाबलों में कोटिसथा मोदक ने गौरी को 4-2, 4-0 से हराया। प्रतियोगिता के अन्य क्वालीफाइंग के राउंड के मुकाबले होना अभी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed