फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It was sunny all day, yellow alert for rain today

Chandigarh News: दिनभर निकली रही धूप, आज बारिश का येलो अलर्ट

Thu, 29 Aug 2024 06:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
It was sunny all day, yellow alert for rain today
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को पूरे दिन धूप निकली रही। शाम को हल्के बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। अब मौसम केंद्र ने वीरवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान जारी किया है कि दिन में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8:30 बजे के बीच 48.8 एमएम बारिश हुई है। हालांकि बुधवार को पूरे दिन बिल्कुल बारिश नहीं हुई। दिन में धूप निकली रही। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा लेकिन रात में बारिश होने की वजह से न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को भी शहर के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस सीजन में 1 जून से लेकर अब तक 581.3 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि अभी भी यह सामान्य से 17 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed