फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It's a havan Don't get tired, don't stop till January: Dushyant Gautam

हवन है! जनवरी तक न थकना है, न रुकना है: दुष्यंत गौतम

Sun, 05 Sep 2021 02:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
It's a havan Don't get tired, don't stop till January: Dushyant Gautam
चंडीगढ़। दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व चंडीगढ़-पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम चंडीगढ़ पहुंचे और सभी पार्षदों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव एक हवन है और जनवरी तक न थकना है, न रुकना है। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के लिए भी आग्रह किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में दुष्यंत गौतम ने कहा कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी में विश्वास करती है और आने वाले चुनाव में भी यह विश्वास बरकरार रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और लोगों से संपर्क बढ़ाएं। हर गली-हर घर तक पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना में सबसे ज्यादा काम भाजपा ने किया है। किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वे किसान हैं ही नहीं। हैरानी है कि शिरोमणि अकाली दल व किसान नेता राकेश टिकैत पहले इस कानून की तारीफ कर रहे थे और आज विरोध कर रहे हैं। इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महामंत्री रामवीर भट्टी व चंद्रशेखर, मेयर रविकांत शर्मा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री उपस्थित रहे। इससे पहले दुष्यंत गौतम ने पार्टी के सोशल मीडिया व आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं की भी बैठक ली, जिसमें दीपक मल्होत्रा, महेंद्र निराला, राजेश जसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हर बूथ का बनाया व्हाट्सएप ग्रुप, बुकलेट होगी शेयर : सूद
प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि निगम चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीतेगी। इसके लिए रणनीति बन चुकी है। भाजपा ने पिछले वर्षों में शहर में जो कार्य किए हैं, उसकी एक बुकलेट तैयार की जा रही है। जो बूथ स्तर पर बनाए गए सभी 595 व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की जाएगी। इसमें पार्टी की उपलब्धियां होंगी। उन्होंने सभी मोर्चों को निर्देश दिए कि वह मंडल स्तर पर जाकर बैठकें करें। इसके बाद बैठकें जिला स्तर पर और फिर प्रदेश स्तर पर हों। उन्होंने कहा कि रणनीति के अनुसार उम्मीदवार के बिना कार्यकर्ताओं की टोली हर घर तक जाए और उनसे संपर्क करे। केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed