{"_id":"63a01d427924c54ff305d91e","slug":"it-raid-on-punjabi-singer-kanwar-grewal-and-ranjeet-bawa-house-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गायक कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा के घर IT की रेड, सोमवार तड़के मोहाली और बटाला पहुंचीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गायक कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा के घर IT की रेड, सोमवार तड़के मोहाली और बटाला पहुंचीं टीमें
Mon, 19 Dec 2022 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/मोहाली/बठिंडा/बटाला (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/मोहाली/बठिंडा/बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 19 Dec 2022 01:43 PM IST
सार
सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा में आयकर की टीम गायक कंवर ग्रेवाल के घर पहुंची। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान टीम के साथ थे। पूरी सोसाइटी को उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया। किसी को भी ग्रेवाल के घर की साइड से गुजरने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल और रणजीत सिंह बावा के आवास पर आयकर विभाग ने सोमवार को छापे मारे। इस दौरान टीम ने दोनों गायकों के घर में रखे दस्तावेज खंगाले और कुछ कागजात भी जब्त किए हैं। घर के सदस्यों व करीबियों से भी पूछताछ की। देर रात तक सभी ठिकानों पर छापे की कार्रवाई जारी थी। हालांकि आयकर विभाग ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है। जहां छापे की कार्रवाई चल रही हैं, वहां सीआरपीएफ की टीमें भी हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने सबसे पहले मोहाली के सेक्टर 104 स्थित ताज टावर स्थित कंवर ग्रेवाल के घर में पहुंची। दिल्ली, जालंधर व लुधियाना नंबर की गाड़ियों में करीब 30 अधिकारी व सुरक्षाकर्मी आए थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने टावर को सील कर दिया। किसी को टावर से बाहर जाने और अंदर आने की अनुमति नहीं थी। इस सोसाइटी में उनके दो फ्लैट बताए जा रहे हैं। वहीं, एक टीम ने बठिंडा के गांव महिला भगवान रोड पर स्थित महिला सवाई में छापे मारे। यहां पर उनका पुश्तैनी घर है। इस दौरान टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।
विज्ञापन
आयकर विभाग की एक टीम रंजीत बावा के पैतृक गांव वडाला ग्रंथियां के घर भी पहुंची। इस दौरान उनके करीबियों ने कहा कि रंजीत बावा की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही हैं। उसके बाद बटाला में उनके पीए के घर पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
किसान आंदोलन में हिस्सा लिया, देश-विदेश में किए कई शो
दोनों ने गायकों ने किसान आंदोलन में हिस्सा लिया था। इस दौरान आंदोलन से संबंधित गीत भी गाए थे। ग्रेवाल ने एक गीत रिहाई भी गाया था, जिसे अगस्त माह में यूट्यूब से हटा दिया गया। देश-विदेश में उनके कई शो आयोजित हुए हैं। अभी तक गायकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।