फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IT park police caught three thieves, 8 vehicles recovered

आईटी पार्क पुलिस ने तीन चोर पकड़े, 8 वाहन बरामद

Fri, 22 Jan 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
IT park police caught three thieves, 8 vehicles recovered
मनीमाजरा। आईटी पार्क थाना पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के आठ वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मौलीजागरां निवासी सूरज व निर्मल और मनीमाजरा निवासी मुकेश के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने तीनों को शुक्रवार तक पुलिस रिमांड भेज दिया। पुलिस को तीनों आरोपितों से वाहन चोरी के कुछ और मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी के मद्देनजर बुधवार को आईटी पार्क थाना पुलिस ने थाना प्रभारी शादी लाल शर्मा के नेतृत्व में इंदिरा कॉलोनी सरकारी स्कूल के सामने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम ने नाके से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को रोका। जब पुलिस ने तीनों से मोटरसाइकिल के कागज मांगे तो युवक कोई भी कागज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस को जांच में पता चला कि तीनों जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे। वह चोरी की है और तीनों जाली नंबर लगाकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों से एक कार सहित आठ मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इसमें एक कार और एक मोटरसाइकिल सेक्टर-5 पंचकूला से चोरी की गई थी जबकि 4 मोटरसाइकिलें मनीमाजरा के इंदिरा कॉलोनी से चोरी की गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed