फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It has been raining more than normal in October for the last three years

Chandigarh News: पिछले तीन साल से अक्टूबर में सामान्य से ज्यादा हो रही बारिश

Wed, 01 Nov 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
It has been raining more than normal in October for the last three years
पिछले तीन साल से अक्टूबर में सामान्य से ज्यादा हो रही बारिश
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में पिछले तीन साल से अक्तूबर माह में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है। इस वर्ष अक्तूबर में 23.4 एमएम हुई बारिश है, जबकि सामान्य तौर पर 18.1 एमएम बारिश होती है। यह 29 फीसदी ज्यादा है। इस बार अक्तूबर माह के तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है। वह सामान्य ही रहा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने मंगलवार को अक्तूबर माह के मौसम के आंकड़े जारी किए। पूरे महीने का औसतन अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और औसतन न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसे सामान्य ही माना जाता है। हालांकि, बारिश सामान्य से 29 फीसदी ज्यादा हुई है। 2022 में अक्तूबर माह में 41 फीसदी ज्यादा हुई थी। इसी तरह 2021 में अक्तूबर माह में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी, जबकि इससे पहले 2020 में अक्तूबर माह में बारिश ही नहीं हुई थी। मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। शहर में एक अक्तूबर से लेकर मंगलवार शाम 5:30 बजे तक 23.7 एमएम बारिश हुई है। यह 31 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और बारिश या बादल छाने की संभावना नहीं है।

पिछले पांच वर्षों में अक्टूबर माह में हुई बारिश
वर्ष वर्षा (एमएम) बदलाव
2023 23.4 29
2022 25.6 41
2021 41 85
2020 00 -100
2019 0.3 -99
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed