फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IT department started work on door step delivery service scheme in Chandigarh

Chandigarh News: आपके घर आएगा संपर्क केंद्र, बिना भागदौड़ होंगे सभी काम

Mon, 26 Dec 2022 10:21 AM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Dec 2022 10:21 AM IST
सार

आईएएस रुपेश कुमार ने बताया कि लोग तीन तरीके से अप्वाइंटमेंट बुक कर सकेंगे। विभाग की तरफ से जारी किए जाने वाले नंबर पर कॉल कर, वेबसाइट और संपर्क केंद्र के मोबाइल एप पर लोग अपनी पसंद के अनुसार टाइम स्लॉट और दिन बुक कर सकेंगे।

विज्ञापन
IT department started work on door step delivery service scheme in Chandigarh
संपर्क केंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदलते जमाने की जरूरत को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को स्मार्ट बनाना शुरू कर दिया है। अब तक लोगों को विभिन्न सेवाओं के लिए संपर्क केंद्र जाना पड़ता था लेकिन जल्द ही संपर्क केंद्र लोगों के घरों तक जाएगा। आईटी विभाग ने डोर स्टेप डिलीवरी सेवा योजना पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


आईटी विभाग के निदेशक रुपेश कुमार ने कहा कि जो लोग संपर्क केंद्र नहीं जाना चाहते और घर पर ही काम कराना चाहते हैं उन्हें इस योजना से फायदा होगा। यह सेवा शहर के बुजुर्ग लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी। जिनके परिजन चंडीगढ़ में हैं और बच्चे विदेश में हैं, वो वहीं से अप्वाइंटमेंट बुक कर सकेंगे और संपर्क केंद्र के कर्मचारी घर आकर दस्तावेजों को ले जाएंगे और काम करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसे डोर स्टेप डिलीवरी सेवा कहा जाएगा। वर्तमान में कई प्रस्तावों पर काम चल रहा है। उन सेवाओं की सूची भी तैयार की जा रही है, जिन्हें शुरू किया जाएगा। सेवा का लाभ लेने के लिए लोगों को एक शुल्क भी चुकाना पड़ेगा, जिसे विभाग द्वारा तय किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुरू में बिजली-पानी का बिल, प्रॉपर्टी टैक्स, आधार की सेवाएं समेत कई अन्य सेवाओं को शुरू किया जाएगा। कर्मचारी अपने साथ प्री-प्रिंटेड फॉर्म लेकर जाएंगे, ताकि जल्द से जल्द काम हो सके। इस सेवा को अगले साल मार्च से पहले शुरू किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्वाइंटमेंट बुक करने के लिए होंगे तीन तरीके
आईएएस रुपेश कुमार ने बताया कि लोग तीन तरीके से अप्वाइंटमेंट बुक कर सकेंगे। विभाग की तरफ से जारी किए जाने वाले नंबर पर कॉल कर, वेबसाइट और संपर्क केंद्र के मोबाइल एप पर लोग अपनी पसंद के अनुसार टाइम स्लॉट और दिन बुक कर सकेंगे। बुकिंग के समय ही सभी सेवाओं की सूची सामने आ जाएगी, जिसमें से वह सेवा का चयन कर सकेंगे। बुकिंग के समय ही व्यक्ति को बता दिया जाएगा कि उन्हें कौन कौन से दस्तावेज तैयार रखने होंगे, ताकि जब संपर्क केंद्र से कर्मचारी उनके घर पर आएगा तो उन्हें दिखाने होंगे। बताया कि ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि लोगों का व कर्मचारियों का समय बिल्कुल भी बर्बाद न हो।


डोर स्टेप डिलीवरी में संपर्क की सभी सेवाएं नहीं होंगी शामिल
रुपेश कुमार ने बताया कि इस सेवा को कुछ सेवाओं के साथ आरंभ किया जाएगा क्योंकि संपर्क की कई ऐसी सेवाएं हैं, जिसमें रियल टाइम अपडेशन की जरूरत होती है। विभाग अभी उन सेवाओं की सूची तैयार करने में ही लगा है, जिनके साथ इस योजना को शुरू किया जा सके। बताया कि जिस दिन की अप्वाइंटमेंट होगी, उस दिन विभाग की तरफ से व्यक्ति के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा जाएगा। उसमें व्यक्ति का नाम भी होगा, जो उनके घर जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed