{"_id":"5d2ff8d38ebc3e6cfd188d71","slug":"isi-pakistan-gopal-chawla-audio-clip-viral-against-psgpc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोपाल चावला का आडियो क्लिप वायरल, बोला- हमारी कुर्बानी ऐसे ली गई, हमें कुत्ता भी नहीं समझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल चावला का आडियो क्लिप वायरल, बोला- हमारी कुर्बानी ऐसे ली गई, हमें कुत्ता भी नहीं समझा
Thu, 18 Jul 2019 10:18 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
गोपाल चावला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तान समर्थक और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) के शीर्ष ओहदे से हटाए गए गोपाल सिंह चावला ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। वह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से निकाले जाने से इतना आहत हुआ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप में यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि नई कमेटी बनानी थी तो बना लेते, लेकिन हमारी कुर्बानी ऐसे ली गई है। हमें कुत्ता भी नहीं समझा गया।
विज्ञापन
इस आडियो क्लिप की शुरुआत में कहा गया है कि पीएसजीपीसी ग्रुप में मेरा आखिरी संदेश। इसके बाद कहा गया है कि जो भी हुआ, वह बहुत गलत हुआ है। अगर कमेटी से बाहर निकालना ही था तो बैठाकर कह देते कि तुम्हें यह कुर्बानी देनी पड़ेगी। पाकिस्तान ने उसका कौड़ी जितना मोल भी नहीं डाला।
आडियो क्लिप में गोपाल चावला यह कहते सुना जा रहा है कि मैं चेयरमैन साहब और इमरान साहब से गिला करूंगा। हमारी बहुत ज्यादा कुर्बानियां रही हैं। ऐसे रुसवा करके निकालना? नई कमेटी बनाने का फैसला सही है, लेकिन सब मेंबरों को बैठाकर बड़ी इज्जत और एहतराम के साथ कह देना चाहिए था कि भई आप लोगों को यह कुर्बानी देनी पड़ेगी। किसी ने हमसे पूछा नहीं कि जाना है या नहीं जाना। आप लोगों ने मेरे साथ बिल्कुल अच्छा नहीं किया।