फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ISI conspiracy riots in Punjab, Counter intelligence Team arrested four member

ISI के इशारे पर पंजाब में दंगा भड़काने की रची जा रही थी साजिश, 4 गिरफ्तार

Wed, 04 Apr 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Apr 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
ISI conspiracy riots in Punjab, Counter intelligence Team arrested four member

काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने आईएसआई के इशारे पर पंजाब में माहौल खराब करने की एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ कर चार सदस्यों को काबू कर लिया है। चारों को आगजनी करने के सामान सहित गिरफ्तार किया है। चारों मलयेशिया की युवती दीप कौर उर्फ कुलबीर कौर के जाल में फंसकर पंजाब में माहौल बिगाड़ने का पूरा खाका तैयार कर चुके थे, जिसमें मोहाली में होने वाले आईपीएल में पोस्टर लगाकर माहौल खराब करना भी शामिल था।

विज्ञापन


काउंटर इंटेलिजेंस के इनपुट पर बंगा पुलिस ने गांव गुनाचोर के पास पुलिस पार्टी ने एक बाइक पर सवार 4 नौजवानों को शक के आधार पर रोका। जिनके पास एक कैन में 5 लीटर मिट्टी का तेल, माचिस की डिब्बी व प्लास्टिक के दस्ताने बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह शहर में पेट्रोल पंप व अन्य जगह पर आग लगाकर दंगा भड़काना चाहते थे ताकि माहौल खराब हो जाए और खालिस्तान जिंदाबाद री-फ्रीडम 2020 के पोस्टर चिपकाना चाहते थे।
विज्ञापन


जिसकी वजह से पंजाब का माहौल फिर से खराब हो जाए। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मलेशिया में रहती दीप कौर ने माहौल खराब करने के लिए पूरी साजिश रची है। उक्त महिला ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में ऐसे ही व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ा है ताकि वह पंजाब के अलग-अलग शहरों में आगजनी कर माहौल खराब कर सकें। पकड़े हुए आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र संतोख सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सनी पुत्र साहिब सिंह, मनवीर सिंह पुत्र बहादुर सिंह, रणधीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र निर्मल चारों आरोपी गांव खानखाना बंगा एसबीएस नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस हरकंवलप्रीत सिंह खख के मुताबिक दीप कौर के साथ इस साजिश में आईएसआई का एक एजेंट भी शामिल है। जिसका खुलासा उसकी गिरफ्तारी के बाद ही होगा। दीप कौर ने पहले सोशल मीडिया से इन चारों को अपने नेटवर्क में फंसाया और बाद में पंजाब में फैले अपने नेटवर्क से जोड़कर बाकायदा 70 हजार रुपये की राशि भी इनको भेजी थी, जिसमें से इनहोंने एक बाइक भी खरीद लिया था। बंगा में शराब का ठेका जलाया जा चुका था और अब इनकी कोशिश मोहाली में होने वाले आईपीएल मैच में पोस्टर लगाकर माहौल खराब करने की थी लेकिन इससे पहले ही इंटेलिजेंस की साइबर एक्सपर्ट टीम ने इनका नेटवर्क ब्रेक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed