बुलंदशहर में पकड़े गए ISI एजेंट ने खोली पाकिस्तान की पोल, बोला- रची ऐसी साजिश, दहल जाता हरियाणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बुलंदशहर से पकड़े गए आईएसआई एजेंट ने पूछताछ में दुश्मन देश पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी। बोला, एक ऐसी साजिश रची गई थी कि हरियाणा दहल जाता। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई रोहतक और हिसार में बड़ी वारदात अंजाम देने वाली थी, इसका खुलासा उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में पकड़े गए आईएसआई एजेंट जाहिद ने पुलिस पूछताछ में किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि एजेंट कौन सी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। रोहतक के एसपी ने मेरठ पुलिस से संपर्क किया। जल्द ही रोहतक पुलिस मेरठ और बुलंदशहर जाकर एजेंट से पूछताछ कर सकती है। वहीं इस मामले में पूर्व में रोहतक में जासूसी के आरोप में पकड़े गए गौरव से जेल में पूछताछ की जा सकती है।
खुफिया एजेंसियों के अनुसार तीन दिन पहले बुलंदशहर के खुर्जा कस्बे के रहने वाले जाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खुलासा हुआ कि जाहिद आईएसआई एजेंट है। उसके खिलाफ देशद्रोह से लेकर अन्य धाराओं में केस भी दर्ज किया गया। एजेंसियों के अनुसार जाहिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे जल्द ही रोहतक में एक और आईएसआई एजेंट से मिलना था। जिसके लिए उसे रोहतक बुलाया गया था।
रोहतक और हिसार में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी। हालांकि, किस आईएसआई एजेंट से जाहिद को रोहतक में मिलना था, उसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। खुफिया एजेंसियां मानकर चल रह हैं कि रोहतक और हिसार में आईएसआई को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था। खुलासे के बाद रोहतक पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
पूर्व में जासूसी के आरोप में पकड़े गए सोनीपत के गौरव से भी पुलिस जेल में जाकर पूछताछ कर रही है। रोहतक के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि जासूस के संबंध में मेरठ पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। रोहतक में जासूस को किससे मिलना था, इसका पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ती है कि जासूस से मेरठ जाकर भी पूछताछ की जाएगी।
हनी ट्रैप में फंसाकर गौरव से मंगवाई थी सेना से संबंधी गोपनीय जानकारियां
सोनीपत के गौरव को पुलिस ने महिला आईएसआई एजेंट को सेना से संबंधित गोपनीय जानकारी देने के आरोप में पकड़ा था। गौरव ने खुलासा किया था कि पाकिस्तानी महिला को उसने मेरठ के अलावा अंबाला कैंट की रेकी करने के बाद फोटो भेजी थी। हालांकि, गौरव ने पुलिस के पकड़े जाने से पूर्व ही अपना मोबाइल जमीन पर पटकर तोड़ दिया था। इस कारण पुलिस के हाथ आईएसआई एजेंट के संबंध में अधिक जानकारी हाथ नहीं लग सकी थी। गौरव फिलहाल सुनारिया जेल में बंद है।
आखिर रोहतक ही क्यों है टारगेट पर?
सेना से संबंधित गोपनीय जानकारियां भेजने के मामले में पुलिस पहले ही सोनीपत के गौरव को पकड़ चुकी है। अब यूपी में पकड़े गए जासूस ने रोहतक में कोई साजिश रचने का खुलासा किया है। सवाल यह उठता है कि रोहतक ही आईएसआई के निशाने पर क्यों है? जबकि यहां पर कोई सैन्य क्षेत्र भी नहीं है।