{"_id":"64fef3bb182b69f3d208265b","slug":"iqbal-singh-lalpura-reached-residence-of-dhillon-brothers-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: इकबाल सिंह लालपुरा बोले- पीड़ितों की मदद के लिए बने हैं थाने, मगर ढिल्लों भाइयों को इंसाफ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: इकबाल सिंह लालपुरा बोले- पीड़ितों की मदद के लिए बने हैं थाने, मगर ढिल्लों भाइयों को इंसाफ नहीं मिला
Mon, 11 Sep 2023 04:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Sep 2023 04:39 PM IST
सार
इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि वह पंजाब के डीजीपी से बात करेंगे कि थानों में लोगों को परेशान करने के मामलों पर सख्ती बरतें। इंसाफ मिलने की बजाय परेशानियां होने लगी तो कोई पुलिस के पास नहीं आएगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह मक्कड़ और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना प्रभारी से परेशान होकर जालंधर के ढिल्लो भाइयों ने व्यास नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। जिन्हें इंसाफ दिलाने रविवार देर शाम अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ढिल्लों भाइयों के घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। परिवार से बातचीत के बाद इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि हम पुलिस स्टेशन में इसलिए जाते हैं, क्योंकि न्याय की उम्मीद होती है लेकिन यहां तो थानेदार ही दोषी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने दोनों भाई मानव और जश्नदीप को किस तरह जलील किया होगा कि व्यास नदी तक जाने के बाद भी उनका मन शांत नहीं हुआ और उन्होंने छलांग लगा दी। पुलिस स्टेशन मसले हल करने के लिए बने हैं लोगों को परेशान करने के लिए नहीं। इस मामले में पंजाब के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि अब तक 306 की धारा क्यों नहीं जोड़ी गई।
विज्ञापन
आरोपी पुलिस अफसर की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? कौन किसे बचा रहा इस पर वाद-विवाद करने की बजाय परिवार को न्याय दिलाना जरूरी है, जो पुलिस अफसर की गिरफ्तारी से मिलेगा जो कि फरार है और यह चिंता का विषय है। वह पंजाब के डीजीपी से बात करेंगे कि थानों में लोगों को परेशान करने के मामलों पर सख्ती बरतें, इंसाफ मिलने की बजाय परेशानियां होने लगी तो कोई पुलिस के पास नहीं आएगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह मक्कड़ और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन