फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPS Dheeraj Setia suspended for not appearing before STF

हरियाणा: एसटीएफ के सामने पेश न होने पर आईपीएस धीरज सेतिया निलंबित, सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था

Fri, 10 Dec 2021 06:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 06:15 PM IST
सार

अल्फा बिल्डर के ठिकाने से करोड़ों की चोरी की जांच चल रही है। आईपीएस धीरज सेतिया सुनारिया, रोहतक में तृतीय आईआरबी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
IPS Dheeraj Setia suspended for not appearing before STF
निलंबन पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 2013 बैच के आईपीएस धीरज कुमार सेतिया को निलंबित कर दिया है। वह सुनारिया, रोहतक में तृतीय आईआरबी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे। निलंबन अवधि के दौरान वह पुलिस मुख्यालय पंचकूला के साथ संबद्घ रहेंगे।

विज्ञापन


जीवनयापन के लिए उन्हें जरूरी भत्ते मिलेंगे। गुरुग्राम में अल्फा बिल्डर के ठिकाने से हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले की जांच में एसटीएफ के सामने पेश न होने पर सेतिया को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


निलंबन आदेश शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग राजीव अरोड़ा ने जारी किए। एसटीएफ ने नोटिस भेजकर सेतिया को बीते सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। एसटीएफ उनका पूरा दिन इंतजार करती रही। सरकार ने इसका कड़ा संज्ञान लिया और सेतिया के कदम को अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ी कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच माह पहले वाटिका सिटी में अल्फा बिल्डर के ठिकाने से करोड़ों की चोरी के मामले में एसटीएफ ने कमिश्नरी में तैनात रहे आईपीएस धीरज सेतिया को जांच में शामिल होने के लिए बीते सप्ताह नोटिस भेजा था। बिल्डर के ठिकाने पर बीते दो अगस्त को हुई चोरी में दिल्ली के गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया का नाम भी आचुका है।

पहले इसे मामूली चोरी बताया गया, फिर 20 दिन बाद खेड़की दौला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। लाखों की चोरी की बात सामने आने पर मामले की जांच सीआईए-31 को दी गई। जिसने दिल्ली अपराध शाखा के एएसआई विकास गुलिया को गिरफ्तार किया। बाद में पता चला कि चोरी लाखों की नहीं, करोड़ों की है। इस पर डीजीपी पीके अग्रवाल ने जांच एसटीएफ को सौंप दी।


एसटीएफ के सामने दिल्ली के दो फाइनेंसरों ने एक करोड़ से अधिक राशि, तीन किलो सोना व 50 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ आत्मसर्मपण कर दिया। इनसे पूछताछ में तीन डॉक्टरों का नाम भी सामने आया। दिल्ली के द्वारका के रहने वाले डॉक्टर के साथ गुरुग्राम के डॉ. सचिंद्र जैन व डॉ. जेपी सिंह को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है। सेतिया से पूछताछ में एसटीएफ को बड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed