फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPL Special Fast Food Menu in Hotel Taj, Sec 17

बर्गर, बीयर और IPL का मजा एक साथ, जानिए कैसे

Sat, 17 May 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
IPL Special Fast Food Menu in Hotel Taj, Sec 17

बड़ी स्क्रीन पर लाइव आईपीएल मैच, हाथ में इंडियन से लेकर मेडिटेरियन बर्गर और साथ में कांप्लीमेंट्री बीयर। इस स्पेशल मेन्यू के साथ होटल ताज अपने ‘द कैफे’ में लांच करने जा रहा है आईपीएल बोनांजा फूड फेस्टिवल।

विज्ञापन


होटल ताज के जनरल मैनेजर सुरिंद्र सिंह ने फेस्टिवल की जानकारी देते हुए कहा कि देश भर में चुनाव की वजह से आईपीएल की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने सोचा कि क्यों न इलेक्शन के बाद आईपीएल को एक ग्रैंड तरीकेसे सैलीब्रेट किया जाए।
विज्ञापन


मेन्यू के बारे में जानकारी देते हुए सिंह ने बताया कि युवाओं को ध्यान में रखते हुए 16 नई तरह के बर्गर सर्व किए जाएंगे। इन बर्गर में स्टफिंग में कुछ एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। जैसे रेगुलर स्टफिंग की जगह दही का इस्तेमाल किया गया है। बर्गर में इंडियन के साथ मेडिटेरियन बर्गर भी खाने को मिलेंगे जिसमें लैंब बर्गर प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि आमतौर पर जब भी कोई युवा मैच देखता है तो वह सिर्फ स्नैक्स और ड्रिंक ऑर्डर करना पसंद करता है और चाहता है इसके लिए वह 1000 रुपये से ज्यादा न लगाए।


इस कारण फेस्टिवल में बर्गर और बीयर का कोंबो सिर्फ 500 से 750 रुपये रखा गया है। कै फे में बुफे की कीमत 1250 रुपये रखी गई है। यह फेस्टिवल होटल ताज के कैफे में 20 मई से 1 जून तक दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक चलेगा।

मेन्यू में खास मॉकटेल भी रखे गए है, जिसको खिलाड़ियों का नाम दिया गया है।
कैप्टन कूल मोजीटो
मैक्स एंड मिलर
वू वू यूवी
कोहली पंच
गेल स्ट्रॉम
वीरू बॉम्ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed