पंजाब में नया स्टेडियम तैयार: मोहाली में नहीं अब यहां होंगे IPL मुकाबले, अब तक 100 करोड़ रुपये खर्च
पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने बताया कि मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में तैयार विकेट की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इस पिच पर जिला और घरेलू मैचों के मुकाबले होंगे। स्टेडियम में विकेट को बनाने में पिच क्यूरेटर ने काफी मेहनत की है। अगले वर्ष आईपीएल के मुकाबले इसी पिच पर खेले जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2024 में होने वाले आईपीएल के 17वें सीजन के मुकाबले मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में आईपीएल के मुकाबले नहीं होंगे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य 2017 में शुरू किया गया था लेकिन कुछ समय से इसका निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा था। पिछले दिनों पीसीए के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई और कार्य की समीक्षा की गई। इसके बाद इसके काम मे तेजी लाई गई है। अब इसका निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। अभी तक स्टेडियम के निर्माण कार्य में लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विकेट बेहतर शेप मे बनी
अमरजीत मेहता ने बताया कि मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में तैयार विकेट की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इस पिच पर जिला और घरेलू मैचों के मुकाबले होंगे। स्टेडियम में विकेट को बनाने में पिच क्यूरेटर ने काफी मेहनत की है। अगले वर्ष आईपीएल के मुकाबले इसी पिच पर खेले जाएंगे।
एक वनडे और टी-20 मैच की मेजबानी मिलने पर जताई खुशी
बीसीसीआई की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों की सूची जारी की गई थी। इसके तहत पीसीए को एक वनडे और टी-20 मैच की मेजबानी दी गई है। इस पर पीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह का धन्यवाद किया।