फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPL: captain statement on Match between Kings XI Punjab Vs Gujarat Lions

पंजाब किंग्स की भिड़ंत गुजरात लायंस से, कप्तानों ने क्या कहा?

Mon, 11 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
IPL: captain statement on Match between Kings XI Punjab Vs Gujarat Lions
आईपीएल सीजन 9: सुरेश रैना - फोटो : amar ujala

आइपीएल के नौवें सीजन में गुजरात लायंस के कप्तान सुरैश रैना ने को सोमवार को होने वाले मैच में पॉजीटिव तौर पर मैदान पर उतरने की बात कही। इस सीजन में  टीम को अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ खेलना है। इसको लेकर टीम के कप्तान और सदस्य पीसीए स्टेडियम पहुंचे।

विज्ञापन


त्रकार वार्ता के दौरान रैना ने बताया कि नई टीम के कप्तान बनने का उन पर कोई दबाव नहीं है। वह इससे पहले भी टीम इंडिया, आईपीएल और अपनी घरेलू टीम यूपी केलिए कप्तानी कर चुके हैं।  पंजाब की टीम में कंगारू प्लेयर हैं, इस सवाल के जवाब में रैना ने कहा कि वह विपक्षी टीम के कई खिलाड़ियों के साथ वर्ल्ड कप और भारत- आस्ट्रेलिया सीरीज में एक साथ खेल चुके हैं।
विज्ञापन


हम उनकी खेलने की शैली से काफी हद तक वाकिफ हैं। उनकी शैली केा अनुरूप ही रणनीति बनाएंगे। अपनी टीम के बारे में रैना ने बताया कि उसमें कई स्टार खिलाड़ी हैं। जिनमें आतिशी बैटिंग में माहिर ब्रेडन मैक कुलम, एरोन फिंच, ड्वने स्मिथ, ब्रेवो हैं तो गेंदबाजी में जेम्स फॉकनर, डेल स्टेन शामिल हैं। रैना ने टीम केकोच ब्रेड हॉज की प्रशंसा करते हुए कहा कि  वह टीम के खिलाड़ियों को मोटिवेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात लायंस का सामना करने के लिए किंग्स तैयार

IPL: captain statement on Match between Kings XI Punjab Vs Gujarat Lions
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala

उधर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के डेविड मिलर ने कहा कि वह गुजरात लायंस का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका कहना है कि हम पूरी रणनीति बनाकर ही मैदान पर उतरेंगे। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम से रिटायर होकर किंग्स टीम में जगह बना चुके मिशेल जॉनसन के बारे में मिलर ने कहा कि वह अपना काम जानते हैं। उनके रहने से टीम को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed