फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPL Auction Journey of Arshdeep Singh Punjab Kings bought him rs 18 crore

IPL Auction: 20 लाख रुपये से 18 करोड़ तक का सफर, फिर किंग्स में खेलेंगे अर्शदीप सिंह, मां-पिता ने कही ये बात

Sun, 24 Nov 2024 07:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Nov 2024 07:07 PM IST
सार

आईपीएल 2025 के लिए निलामी में सबसे पहले भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बोली लगी। अर्शदीप का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी बोली लगाई। अंत में पंजाब किंग्स ने अर्शदीप को 18 करोड़ में खरीद लिया।

विज्ञापन
IPL Auction Journey of Arshdeep Singh Punjab Kings bought him rs 18 crore
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स ने लगातार सातवीं बार अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया। आईपीएल सीजन 2025 की बोली में पंजाब किंग्स ने शहर के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के लिए 18 करोड़ की बोली लगाई। अर्शदीप सिंह दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ बोली में हिस्सा लिया। कभी लाख रुपये से आईपीएल में एंट्री करने वाले अर्शदीप सिंह को आज पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये की बोली लगाकर फिर से टीम में शामिल किया है। अर्शदीप सिंह 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ इस ऑक्शन में उतरे थे। अर्शदीप सिंह 18 करोड़ की बोली के साथ पंजाब किंग्स टीम में शामिल हुए। 

विज्ञापन


साल 2019 में पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को महज 20 लाख रुपये में खरीदा था। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने हर किसी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। पहले आईपीएल सीजन में उन्होंने 3 मैच खेलते हुए 3 विकेट लिए।
विज्ञापन


2020 आईपीएल सीजन में अर्शदीप को 8 मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 9 विकेट झटके थे। 2021 में उन्होंने 12 मैच खेलते हुए 18 विकेट लिए। साल 2022 में 10 विकेट, 2023 सीजन में 17 विकेट और साल 2024 आईपीएल में कुल 19 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बलजीत कौर बोलीं- खुशी बयान नहीं कर सकते
अर्शदीप के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। मां बलजीत कौर ने कहा हम खुशी का बातों में बयान नहीं कर सकते है। पिता दर्शन सिंह कहा कि यह बेटे की मेहनत का नतीजा है। वह आज इस मुकाम तक पहुंचा है। कभी क्रिकेट सीखने के लिए अर्शदीप सिंह साइकिल या बस से मीलों दूर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने दमदार प्रदर्शन से दुनिया को अपना दीवाना बना दिया।

कोच बोले- मुझे अपने ट्रेनी पर नाज
अर्शदीप ने अपने क्रिकेट करियर के सफर की शुरुआत सेक्टर 36 स्थित जीएनपीएस स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड से की। इसके बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में जगह बनाई और इसके बाद बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से अर्शदीप सिंह वनडे और टी -20 क्रिकेट में भारतीय टीम को विशेष योगदान दे रहे हैं। जसवंत सिंह अर्शदीप सिंह के कोच हैं। आईपीएल में 18 करोड़ रुपये की बोली लगने पर कोच ने कहा मुझे अपने ट्रेनी पर नाज है।

अर्शदीप सिंह के आईपीएल में अब तक का प्रदर्शन

सीजन     मैच     विकेट     बेस्ट

2024     14      19     4/29
2023     14       17     4/29
2022     14       10    3/37
2021     12       18     5/32
2020      8         9      3/23
2019      3         3       2/43

अर्शदीप सिंह की आईपीएल में ऑक्शन वेल्यू
  • 2019 20 लाख पंजाब किंग्स
  • 2020 20 लाख पंजाब किंग्स
  • 2021 20 लाख पंजाब किंग्स
  • 2022 4 करोड़ पंजाब किंग्स
  • 2023 4 करोड़ पंजाब किंग्स
  • 2024 4 करोड़ पंजाब किंग्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed