फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPL 2026 Gujarat Titans and Rajasthan Royals Clash in New Chandigarh all update

IPL 2026: काैन खेलेगा आईपीएल का फाइनल, फैसला आज; न्यू चंडीगढ़ में भिड़ेंगे गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स

Fri, 29 May 2026 09:56 AM IST
Nivedita संजीव पंगोत्रा, संवाद, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 29 May 2026 09:56 AM IST
सार

गुजरात की मजबूत बल्लेबाजी और राजस्थान के दमदार गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांच अपने चरम पर रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
IPL 2026 Gujarat Titans and Rajasthan Royals Clash in New Chandigarh all update
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी शुभमन गिल नेट्स पर अभ्यास करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल में आज क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। 

विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं। बल्लेबाजी में खासकर राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी, विकेट कीपर ध्रुव जुरेल और गुजरात टाइटंस की तिगड़ी शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर दारामेदार रहेगा। मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में शुक्रवार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में मुकाबला बेहद कड़ा रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


इस सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता। गुजरात टाइटंस को क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जहां उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी। ऐसे में टीम को इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जबरदस्त आत्मविश्वास हासिल किया है। वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा रहेगा पिच का मिजाज

  • मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार यानी एक संतुलित पिच मानी जा रही है।
  • मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है जिससे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।
  • जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाएगी और बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट्स खेल सकेंगे।
  • इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 200+ रन रहा है। ऐसे में दर्शकों को एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

टॉस की भूमिका 

पिच के बदलते मिजाज को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले गेंदबाजी करना एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

गुजरात टाइटन्स के कोच ने की सूर्यवंशी की तारीफ 

इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के लिए बेहद अहम है। इस मैच में जीतने वाली टीम ही फाइनल में जगह बनाएगी। यह बात गुजरात टाइटन्स के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने वीरवार को एक पत्रकार वार्ता में कही।

पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव इस समय शानदार लय में हैं और बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया है। पार्थिव पटेल ने बताया कि गुजरात टाइटन्स उनके खिलाफ खास रणनीति बनाकर मैदान पर उतरेगी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वैभव उनके खिलाफ शुक्रवार के मुकाबले में नहीं चलेगा। पटेल ने यह भी माना कि राजस्थान रॉयल्स अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उनकी टीम संतुलित है। हालांकि, गुजरात टाइटन्स भी पूरी मजबूती के साथ मुकाबला करने को तैयार है।

प्रमुख खिलाड़ियों पर भरोसा

पार्थिव पटेल ने ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि होल्डर टीम प्रबंधन के भरोसे पर खरे उतरे हैं। उनका अनुभव और ऑलराउंड क्षमता टीम के लिए फायदेमंद है। पटेल ने राशिद खान को एक उत्कृष्ट गेंदबाज बताया। उन्होंने कहा कि राशिद चोट के बाद वापसी कर बेहतर करने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed