फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Invited applications from staff for allocating government house

पंचकूला में सरकारी मकान चाहिए तो यहां देखें

Mon, 23 Feb 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Mon, 23 Feb 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
Invited applications from staff for allocating government house

हरियाणा आवास आवंटन समिति के सचिव ने पंचकूला में टाइप-दो, श्रेणी तीन व चार और टाइप-एक के सरकारी आवास आवंटित करने के लिए चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि फार्म ए के साथ आवेदन 10 मार्च तक आवास आवंटन समिति के कार्यालय में जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के ऐसे सरकारी कर्मचारी, जिन्हें पहले ही यूटी प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ में आवास आवंटित किए जा चुके हैं, वे पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के जो कर्मचारी अन्य सरकार, बोर्ड और निगमों में प्रतिनियुक्ति पर हैं, वे इन आवासों के लिए पात्र नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड/निगमों और अन्य स्वायत निकायों के कर्मचारी भी इन आवासों के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टाइप-दो, श्रेणी तीन व चार के लिए वे कर्मचारी पात्र होंगे, जिनकी नए स्केल में पहली जनवरी, 2015 को बेसिक पे प्लस ग्रेड पे 12901 रुपये है। वहीं, टाइप-एक के लिए वे कर्मचारी पात्र होंगे, जिनकी नए स्केल में बेसिक पे प्लस ग्रेड पे 37401 रुपये से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed