फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   investigation of age proof of Punjabi Singer in PGi

पंजाबी गायिका की उम्र का टेस्ट पीजीआई में

Thu, 21 Aug 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Aug 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
investigation of age proof of Punjabi Singer in PGi

पंजाबी जुगलबंदी से शुरू होकर बॉलीवुड तक अपनी आवाज का लोहा मनवा चुकी गायिका ज्योति मीर की उम्र का टेस्ट पीजीआई में होगा।

विज्ञापन


पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पीजीआई चंडीगढ़ को निर्देश दिया है कि ज्योति मीर की उम्र जांची जाए। ज्योति मीर ने कुनाल पासी से शादी रचाने के बाद हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी।

ज्योति ने कहा था कि उसने कुनाल के साथ अपने परिजनों की सहमति के बिना शादी रचाई है, इसलिए माता-पिता शादी तुड़वाना चाहते हैं। उसने भय व्यक्त किया था कि कुनाल को झूठे मामले में फंसाया जा सकता है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया था कि वह बालिग है, लेकिन उसकी उम्र संबंधी सभी दस्तावेज उसके परिजनों के पास है, लिहाजा उसे सुरक्षा प्रदान की जाए एवं उसके परिजनों से उम्र संबंधी रिकार्ड मंगवाया जाए। उधर, परिजनों ने कहा था कि ज्योति नाबालिग है और कुनाल उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ज्योति का पैसा हड़पना चाहता है। हाईकोर्ट ने ज्योति को नारी निकेतन भेज दिया था और वीरवार को सुनवाई के दौरान उसे सुरक्षा के बीच बेंच के समक्ष पेश किया गया। यहां से उसे दोबारा एक सितंबर के लिए नारी निकेतन भेज दिया गया और पीजीआई को निर्देश दिए गए हैं कि ज्योति की उम्र जांचने के लिए टेस्ट किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed