फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi in kaithal

पुलिस लाइन मैदान में आधारशिला रखेंगे मोदी

Mon, 18 Aug 2014 04:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Mon, 18 Aug 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
narendra modi in kaithal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को करीब दो से तीन बजे के बीच कैथल पहुंचेंगे। उनका हैलीकॉप्टर लघु सचिवालय के पास मैदान में उतरेगा। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक प्रधानमंत्री कैथल में रुकेंगे। जनसभा से ही वे सीधा हैलीकॉप्टर से वापिस रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


पीएम की रैली में मंच पर बैठने वाले नेताओं एवं वीआईपी मंच पर बैठने वाले नेताओं की भी सूची प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अप्रूव की जाएगी। उसी अनुसार नेता मंचासीन होंगे। भाजपा के अनुसार अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्य मंच पर बैठने वाले नेताओं की संख्या बढ़ाकर नौ कर दी गई है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी, कृष्णपाल गुर्जर, राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंत्री रणदीप सुरजेवाला, सांसद राजकुमार सैनी सहित दो अन्य वीआईपी मंचासीन होंगे।
विज्ञापन


इसलिए कैथल आ रहे हैं पीएम
प्रधानमंत्री पुलिस लाइन मैदान में ही 1394 करोड़ की लागत से 166 किलोमीटर लंबे कैथल-सिवानी-राजगढ़ हाईवे -65 के फोरलेनिंग कार्य की भूमि पूजन करेंगे। रैली स्थल पर मुख्य मंच के साथ-साथ बैरिकेड वाले ब्लाक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी के लिए 100 सीटों का मंच
मुख्य मंच के पास वीवीआईपी मंच पर करीब 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं वीआईपी के बैठने के लिए बनाये गए दो बैरिकेड ब्लॉक में भाजपा नेता, वरिष्ठ नागरिक व अन्य अधिकारीगण बैठेंगे। वहीं दूसरे ब्लाक में प्रिंट मीडिया तथा सामने गैलरी में छायाकार व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए व्यवस्था रहेगी। रैली में सभी के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी।

भाजपा प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि तीन प्रदेश स्तरीय नेताओं, प्रदेश महामंत्री कंवर पाल गुज्जर व सुभाष बराला तथा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव को रैली के लिए दायित्व सौंपा है। कैथल से जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर प्रशासनिक कार्रवाई देख रहे हैं। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।


भाजपा के नेता रविभूषण गर्ग को शहर में प्रवेश करने वाली सभी सात सडकों खनौरी रोड पर चौधरी छोटू राम द्वार, जींद रोड पर महाराणा प्रताप द्वार, अंबाला रोड पर सरदार पटेल, करनाल रोड़ पर महाराज अग्रसेन, चंदाना रोड पर महर्षि सूरसेनी, सीवन रोड पर महर्षि बाल्मीकि तथा ढांड रोड पर डॉ भीम राव अंबेडकर द्वार बनाने व सभी सड़क मार्गों के साथ साथ सभी शहर के मुख्य चौराहों को भाजपा की लड़ियों व पार्टी के झंडे लगाने की जिम्मेवारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed