फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Interview Schedule of Medical Officer Recruitment in Haryana

मेडिकल ऑफिसर भर्ती के आवेदक ध्यान दें

Sat, 28 Jun 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jun 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
Interview Schedule of Medical Officer Recruitment in Haryana

सिविल चिकित्सा सेवा के चिकित्सा अधिकारियों के 504 नियमित रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग इंटरव्यू की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू करेगा। इसका आयोजन महानिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं), कार्यालय पंचकूला में किया जाएगा। इंटरव्यू कार्यक्रम विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया गया है।

विज्ञापन


पदों से संबंधित अन्य जानकारी वेबसाइट www.haryanahealth.nic.in पर देखी जा सकती है। साक्षात्कार की प्रक्रिया लगभग तीन सप्ताह तक चलेगी।

महानिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों के 504 नियमित रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 16 जून तक आवेदन मांगे गए थे। इन पदों में आरक्षित श्रेणी के 100 पदों को सामान्य श्रेणी में शामिल करते हुए पुन: विज्ञापित किया गया है। इन पदों के लिए 19 फरवरी को भी विज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों की लगातार अनुपलब्धता को देखते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के 100 पदों को सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से भरने का फैसला लिया गया है। इन पदों को कैरी-फॉरवर्ड आधार पर एक बार भरने के लिए मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति वर्ग के 100 पदों को सामान्य वर्ग में शामिल करने केबाद अब सामान्य वर्ग के पदों की संख्या 195 से बढ़कर 295 हो गई है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति वर्ग के 89, पिछड़ा वर्ग के 14, भूतपूर्व सैनिक और आश्रित भूतपूर्व सैनिक वर्ग के 41, निशक्तजन वर्ग के 50, विशेष पिछड़ा वर्ग के सात, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के सात और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग का एक पद शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed