फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Interview of Punjab BJP incharge Vijay Rupani

Punjab: पंजाब में कई सीटों पर कांग्रेस और आप का गठबंधन, खास बातचीत में पंजाब भाजपा इंचार्ज विजय रूपाणी का आरोप

Tue, 21 May 2024 05:23 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 05:23 PM IST
सार

किसान आंदोलन के बीच पंजाब में खुद को साबित करने उतरी भाजपा के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। हिंदुत्व के बुनियाद और राम के सहारे देशभर में 400 पार का आंकड़ा लेकर चल रही भाजपा की डगर पंजाब में आसान नहीं, क्योंकि पंजाब का राजनीतिक इतिहास देश की हवा के हमेशा विपरीत रहा है।

विज्ञापन
Interview of Punjab BJP incharge Vijay Rupani
विजय रूपाणी। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में 13 सीटों पर आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा। पंजाब में इस बार चौतरफा मुकाबला है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, 2022 में सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस और किसान आंदोलन के कारण अलग-थलग हुई भाजपा-शिअद अपने दमखम पर मैदान में है। अमर उजाला ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा के इंचार्ज विजय रूपाणी से खास बातचीत की।

विज्ञापन


सवाल-पंजाब में किसानों के विरोध के बीच भाजपा किन मुद्दों पर फोकस कर रही है?
जवाब-
किसानों के हित के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में कई अहम योजनाएं लागू की गईं, इन योजनाओं से पंजाब सरकार ने किसानों को अपने सियासी लाभ के चलते वंचित रखा। भाजपा पंजाब में केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर प्रदेश की जनता के बीच जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, पंजाब में छोटे और मध्यमवर्गीय कारोबारियों के लिए कुशल इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेल कॉरिडोर और अन्य विकास के मुद्दों को लेकर जनता में विश्वास पैदा कर रही है। पंजाब आज आतंकवाद और गैंगस्टरवाद से पीड़ित है, यह सबसे बड़ा मुद्दा है, जिसके खिलाफ भाजपा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेबाकी से लड़ रही है।
विज्ञापन


सवाल-पंजाब में लोकसभा चुनाव में भाजपा का परफॉर्मेंस कैसा रहेगा, क्या समीकरण बन रहे हैं?
जवाब-
कांग्रेस, आप और अन्य राजनीतिक दल कहते थे कि भाजपा 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार भी नहीं उतार पाएगी, बाकि हकीकत यह है कि आज भाजपा ने सभी 13 सीटों पर प्रबल दावेदार उतारे हैं। कांग्रेस, आप और शिअद का दामन छोड़कर बड़े नेता भाजपा की विचारधारा से जुड़कर पंजाब के विकास में सहयोग करने के लिए उतरे हैं। चुनाव से पहले किसी नतीजे पर बात करना उचित नहीं, भाजपा पूरी तरह से 13 सीटों पर ध्यान केंद्रित करते हुए चुनाव लड़ रही है और लोगों के बीच जा रही है। मैं खुद जालंधर में कई दिनों से टिका हूं, यहीं से पूरे प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों
विज्ञापन
विज्ञापन

पर नजर रख रहा हूं। इंडिया गठबंधन के दो बड़े दल कांग्रेस और आप पंजाब में भी कई सीटों पर अब गठबंधन कर चुके हैं, कई सीटों पर कांग्रेस की प्रबल दावेदारी को देखते हुए आप ने और दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी से सरेंडर करवा दिया है।

सवाल-फतेहगढ़ साहिब सीट पर सबसे आखिर में प्रत्याशी उतारने के पीछे कैंडिडेट न मिलना बताया जा रहा है, इसके क्या कारण थे?
जवाब-
फतेहगढ़ साहिब सीट से हमने गेजा राम को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका नाम लगभग तय था, केवल चुनाव समिति की ओर से मंजूरी आनी बाकी थी। गेजा राम कभी कांग्रेस में थे, वह राजनीति में अच्छा अनुभव रखते हैं, लेकिन आज तक उन्हें कभी मौका नहीं मिला। भाजपा ने गेजा राम को मौका देकर विशेष तौर पर एक दलित समाज के नेता को आगे बढ़ाया है। फतेहगढ़ साहिब सीट पर गेजा राम की अच्छी पकड़ी है। भाजपा कभी परिवारवाद की राजनीति नहीं करती, वह अपने कार्यकर्ता को हमेशा मौका देती है।

सवाल-क्या राम मंदिर का असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा ?
जवाब-
पंजाब गुरुओं की धरती है और राम मंदिर के निर्माण को लेकर हुए संघर्ष में सिख समुदाय का खास योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा कभी जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती। प्रभु राम हर देशवासी के हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज आयोध्या में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है। पीएम मोदी ने हाल ही में पटना साहिब जाकर माथा टेकर श्रद्धालुओं को लंगर परोस कर सेवा की। पीएम केवल सेवा भाव से काम करते हैं।


सवाल-आप पर जनता ने भरोसा जताया है और सत्ता में पहुंचाया है, क्या आप लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी ?
जवाब-
आप 2022 में सत्ता में आई, अब तक पार्टी ने महिलाओं को दिए जाने वाले आर्थिक मदद के वायदे को पूरा नहीं किया है। मुझे पता चला है कि पंजाब में सरकार लगातार कर्जा लेती जा रही है। कर्ज के सहारे प्रदेश को चलाया जा रहा है। युवाओं से रोजगार को लेकर जो वादे किए गए थे, वह पूरे नहीं हो रहे। कर्मचारी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed