फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Interview of Newly appointed in-charge of Haryana BJP Dr. Satish Punia

Haryana: हरियाणा भाजपा प्रभारी बोले-हमारे अनुकूल है माहौल, विधानसभा चुनाव में नए लोगों को देंगे ज्यादा मौका

Wed, 07 Aug 2024 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 04:03 PM IST
सार

अमर उजाला से खास बातचीत में हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी डा. सतीश पुनिया ने विधानसभा चुनाव के बारे में बात की। 

विज्ञापन
Interview of Newly appointed in-charge of Haryana BJP Dr. Satish Punia
डा. सतीश पुनिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी डा. सतीश पुनिया का कहना है कि हरियाणा में भाजपा के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। उनके मुताबिक हरियाणा का जनमानस पारंपरिक तौर पर कांग्रेस के खिलाफ रहा है। भाजपा के पास जनता के पास जाने के लिए बहुत कुछ है। पिछले दस सालों में सरकार ने अभूतपूर्व फैसले लिए हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सीएम बहुत कम समय में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। सैनी सरकार की घोषणाओं पर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने दो टूक कहा कि उन्हें भी काफी मौके मिले, मगर वह जनता के हित के लिए कुछ नहीं कर पाए। विधानसभा चुनाव में टिकट के मुद्दे पर पुनिया ने कहा- ऊर्जावान व नए लोगों को ज्यादा मौके दिए जाएंगे।  
विज्ञापन


1.चुनाव में जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाएगी पार्टी
पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। केंद्र की योजनाओं को हरियाणा की सरकार ने सबसे अच्छी तरह से लागू किया है। इसी का नतीजा है कि देश की कई रैकिंग में हरियाणा पहले, दूसरे या तीसरे नंबर पर आता रहा है। यहां की सरकारों के बारे में मशहूर था कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। हमारी सरकार ने इस कलंक से लोगों को मुक्ति दिलाई है। राज्य के लोगों को एक भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को नौकरी दी है। युवाओं में एक भरोसा पैदा हुआ कि यहां सामान्य व्यक्ति भी बिना सिफारिश के नौकरी प्राप्त कर सकता है। उससे पहले यह संभव नहीं था। यह हमारा सबसे बड़ा हथियार है। दूसरा, संगठन की ताकत। तीसरा, हमारे विचार को लोगों ने स्वीकार किया है। इन सभी के बल पर हम जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. पार्टी अभी किस रणनीति पर काम कर रही है।
पार्टी राजनीति, संगठनात्मक और रणनीतिक तीनों पक्षों पर काम कर रही है। हमारी सरकारी कुछ बड़े फैसले लिए हैं, जो देश भर में सबसे अलग हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने सभी फसलों को एमएसपी पर बेचने का फैसला किया है। इस फैसले का देश भर स्वागत हो रहा है। ऐसे कई फैसले राज्य की सरकार ने लिए हैं। पार्टी की पहली प्राथमिकता इन फैसलों को जनता तक ले जाना है। वहीं आशीर्वाद यात्रा राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। कुरुक्षेत्र में इस रैली का अच्छा रिस्पांस मिला है। वहीं, संगठन पर भी काम चल रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मुकाबले भाजपा का संगठन उन्नत और उत्कृष्ट है। हमारा कार्यकर्ता पूरी तरह से ऊर्जावान है।

3. विपक्ष का आरोप है कि चुनाव नजदीक है, इसलिए सीएम सैनी बड़ी घोषणा कर रहे हैं
विपक्ष ने तो कुछ किया ही नहीं। उन्हें तो 55 साल का अवसर मिला। सीएम नायब सिंह सैनी कम समय में बड़ी घोषणा कर रहे हैं तो अच्छी बात है। हम मान कर चल रहे हैं कि सत्ता में फिर से आ रहे हैं। इसीलिए बड़ी घोषणा कर रहे हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है कि इन घोषणाओं को पूरा करें। इससे जाहिर होता है कि हमारी नीयत भी ठीक है। अब यदि किसी को लगता है कि सीएम की चुनाव आधारित घोषणाएं हैं तो इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है। मगर ऐसा नहीं है। पिछले दस साल में सरकार समय-समय पर उचित घोषणाएं करती रही है। सीएम नायब सिंह सैनी को बहुत कम समय मिला है और उन्होंने जनमानस को देखकर ही घोषणाएं की हैं। वह बहुत ही कम समय में जनता के बीच लोकप्रिय हो गए हैं। विपक्ष का काम तो आरोप लगाना होता है। वह आरोप लगाते रहे।

4. भाजपा में टिकटों को लेकर काफी घमासान है। कई नेता तो अपने बेटे व बेटियों के लिए टिकट मांग रहे हैं।
चुनाव और युद्ध एक जैसे होते हैं और दोनों ही जीतने के लिए लड़े जाते हैं। सत्ता दल के एक साथ चुनौती होती है कि उम्मीदवार ज्यादा होते हैं। उनमें से श्रेष्ठ उम्मीदवार को चुनना एक चुनौती होती है। हमारा सीधा और सटीक पैमाना यही है कि जीतने वाले को ही टिकट मिलेगा। हमारी प्राथमिकता ऊर्जावान और नए लोगों को ज्यादा मौका देना होगा। एक अच्छी सोशल इंजीनियरिंग भी करेंगे। अनुभव, ऊर्जा, उम्र और पृष्ठभूमि के बीच एक संतुलन बैठाने की कोशिश करेंगे। कार्यकर्ताओं का फीडबैक व पार्टी के सर्वे को भी तवज्जो दी जाएगी।

5. उम्मीदवारों का चयन कब तक होने की उम्मीद है
अभी तो चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन हमारी तैयारियां चल रही हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर पार्टी ने नया प्रयोग किया था। टिकटों पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।

6. लोकसभा चुनाव में जाट भाजपा से नाराज थे। उनकी नाराजगी कैसे दूर करेंगे
लोकसभा चुनाव में यह बात जिस तरह से प्रचारित की गई थी, उतनी लोगों में नाराजगी नहीं थी। संभव है कि कुछ लोगों में नीति या नेतृत्व को लेकर नाराजगी हुई हो, मगर अब लोगों में बदलाव है। लोगों ने नायब सिंह सैनी को स्वीकार किया है। उनके फैसलों से सभी जातियों के बीच में सकारात्मकता आई है। अब कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार व अराजकता वाली सरकार नहीं चाहता है। लोग अब स्थिर और साफ सुथरी सरकार चाहते हैं। भाजपा ने वह कर दिखाया है।


7. पिछले दिनों कुरुक्षेत्र की रैली में मनोहर लाल आए, मगर बोले कुछ नहीं। क्या उन्हें हरियाणा से दूर रखा जा रहा है।
ऐसा बिल्कुल नहीं है। पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता की भी अहमियत होती है। कई बार रैलियों में समय कम होता है इसलिए मुख्य वक्ता ही बोलते हैं। उनके नहीं बोलने के कोई सियासी मायने नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed