{"_id":"5712955e4f1c1b5e704a6bb0","slug":"interview-bollywood-singer-arijit-singh-interview-arijit-singh-live-concert-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, बॉलीवुड गीतों को लेकर क्या सोच रखते हैं ये विख्यात सिंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, बॉलीवुड गीतों को लेकर क्या सोच रखते हैं ये विख्यात सिंगर
अमरीश शर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 साल पहले म्यूजिक रियलिटी शो के फाइनल तक पहुंचने के बाद उसमें सफल न हो पाने के बाद से शुरू हुआ एक गायक का सफर आज इस मुकाम पर पहुंच चुका है कि ट्राइसिटी से लोग उनको सुनने सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड उमड़ पड़े।
ऐसा बहुत ही कम लोगों के साथ होता है कि कई फिल्मी गीत गाने के बावजूद पहचान न बन पाए परंतु फिर एक गीत से ही छा जाए और वह भी मायानगरी में गायकी के क्षेत्र में एकदम से सनसनी की तरह उभरे। जी हां, हम बात कर रहे हैं आशिकी-2 के गीत ‘अब तुम ही हो, तुम ही हो...’ के सिंगर अरिजीत सिंह की।
शनिवार को वह सिटी ब्यूटीफुल में थे। इस दौरान अरिजीत ने बताया कि वह 10 साल पहले चंडीगढ़ आए थे, लेकिन सिटी में परफार्मेंस के लिए वह पहली बार आए हैं। बॉलीवुड में एकाएक छाने और आज एक सेलेब्रिटी बनने के बाद बॉलीवुड के रिएक्शन पर अरिजीत ने कहा कि, अब जिम्मेदारी बढ़ गई है तो बॉलीवुड के लोग भी गंभीरता से लेते हैं। पहले जो लोग नफरत करते थे, वहीं उन्हीं लोगों के साथ काम कर रहा हूं। काम करते हुए काफी दबाव रहता है। लेकिन, पांच साल पहले और अब में काफी बदलाव आ गया है। पहले काफी रिलैक्स महसूस करता था, लेकिन अब ग्रो कर रहा हूं।
विज्ञापन
लाइव स्टेज पर फुल एनर्जी से कई घंटे की मैजिकल परफार्मेंस के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका गिटार और म्यूजिक ही उन्हें एनर्जी देते हैं। अपने अब तक के गाए सभी गानों में से अरिजीत ने फेवरेट गीत बाजीराव मस्तानी में गाए ‘आयत’ को बताया।