{"_id":"599f01104f1c1bcf088b47ed","slug":"internet-sms-and-dogel-services-banned-just-voice-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम पेशी: मोबाइल पर इंटरनेट-SMS और डॉंगल सेवाएं बंद, सिर्फ वॉइस कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम पेशी: मोबाइल पर इंटरनेट-SMS और डॉंगल सेवाएं बंद, सिर्फ वॉइस कॉल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल नेटवर्क पर सिर्फ वॉइस कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और सभी डाॅंगल सेवाओं को बंद कर दिया है। अगले 72 घंटों के दौरान मोबाइल नेटवर्क पर वॉइस कॉल चलती रहेंगी। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने बताया कि आदेश के तहत हरियाणा की सभी टेलीकॉम सेवा प्रदात्ता कंपनियों के साथ-साथ हरियाणा बीएसएनएल के प्रमुख को टेलिकॉम सेवाओं के तहत इंटरनेट सेवाओं व एसएमएस को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए कहा गया है।
यह आदेश आपातकालीन स्थिति को देखते हुए जारी किए गए हैं। अगर कोई भी व्यक्ति कानून की अवहेलना करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम सोशल साइट्स फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्विटर इत्यादि पर फैलाई जाने वाली अफवाहों को रोकने के लिए उठाया गया है।