{"_id":"5751dae34f1c1bbf481094f2","slug":"international-yoga-day-modi-yoga-class-in-chandigarh-chandigarh-administration-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल योग दिवस के लिए तैयार होगा रूट मैप, ये होगा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल योग दिवस के लिए तैयार होगा रूट मैप, ये होगा प्लान
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को कैपिटल कांप्लेक्स में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में 30 से 35 हजार लोगों के हिस्सा लेने का अनुमान है। निजी वाहनों से होने वाली ट्रैफिक समस्या से बचने के लिए प्रशासन सभी प्रतिभागियों को उनके सेक्टरों से लेकर आएगा। 50 प्रतिभागी और एक कोऑर्डिनेटर के लिए एक बस चलेगी।
कौन से सेक्टर में किस जगह बस मिलेगी, इसका पूरा रूट मैप तैयार किया जा रहा है। अगले सप्ताह में यह फाइनल हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन सीटीयू की बसें तो चलाएगा ही, साथ में निजी बसों की भी सेवा लेनी होगी। सीटीयू के बेड़े में कुल 541 बसें हैं। जाहिर है सभी बसों को रूट से हटाकर योग दिवस कार्यक्रम के लिए नहीं लगाया जा सकता।
ऐसे में यह बसें नाकाफी रहेंगी। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को लाने के लिए प्रशासन को निजी बसों की सेवा लेनी पड़ेगी। स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं। इसलिए स्कूलों की बसें हायर की जा सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक अब अधिकारियों ने वाहनों को लेकर गुणा भाग करना शुरू कर दिया है। सुबह चार बजे से ही लोगों को कैपिटल कांप्लेक्स लाया जाना शुरू हो जाएगा। छह बजे तक ही एंट्री होगी। छह से सात बजे के बीच केवल वीवीआईपी की एंट्री ही होगी। कार्यक्रम सुबह सात से आठ बजे तक होगा।